फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will go on strike from August 6 if demands are not met

Yamuna Nagar News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो छह अगस्त से करेंगे हड़ताल

Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Will go on strike from August 6 if demands are not met
दमकल केंद्र के बाहर नारेबाजी कर रोष प्रकट करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन नेमानी गई मांगों के लिखित आदेश जारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। यूनियन ने स्पष्ट किया है कि यदि 30 जून तक आदेश जारी नहीं किए गए तो प्रदेशभर के दमकल कर्मचारी छह से तीन दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे।
दमकल केंद्र पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान विजेंद्र सिंह ने की। बैठक में रोहतक स्थित कर्मचारी भवन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकर्ता आम सभा के निर्णयों की जानकारी कर्मचारियों को दी गई। बैठक को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य महासचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश के 22 जिलों से आए प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से आंदोलन का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल से 14 मई तक चली हड़ताल समाप्त कराने के लिए 13 मई को हरियाणा भवन, चंडीगढ़ में हुई वार्ता में सरकार ने कई महत्वपूर्ण मांगों पर सहमति जताई थी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए दमकल कर्मचारियों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 1181 पे-रोल कर्मचारियों को नियमित करने, जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता, डीए सहित अन्य सुविधाएं देने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कौशल निगम कर्मचारियों को रोजगार सुरक्षा देने और हड़ताल अवधि को ड्यूटी पीरियड मानने का भी आश्वासन दिया गया था। गुलशन भारद्वाज ने आरोप लगाया कि डेढ़ माह बीतने के बावजूद सरकार ने कोई आदेश जारी नहीं किया है, जिससे कर्मचारियों में रोष है।

उन्होंने बताया कि एक व दो जुलाई को प्रदेश के सभी मुख्य फायर स्टेशनों पर विरोध सभाएं आयोजित की जाएंगी। इसके बाद सात से 22 जुलाई तक जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकालकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। 22 जून को सभी फायर स्टेशन अधिकारियों को आंदोलन का नोटिस सौंपा जाएगा। इस दौरान जिला उपप्रधान विरेंद्र कुमार, तेजिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष ललित कुमार, विक्की वालिया, विक्रम सिंह, हरमिंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed