{"_id":"6678a868963406917901bb64","slug":"will-give-higher-prices-for-sugarcane-sunflower-and-potatoes-hooda-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-120925-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना, सूरजमुखी व आलू के देंगे ऊंचे दाम : हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना, सूरजमुखी व आलू के देंगे ऊंचे दाम : हुड्डा
Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी (यमुनानगर)। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एलान किया कि कांग्रेस सरकार में गन्ना किसानों को पेमेंट के लिए कई-कई महीने इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही सूरजमुखी और आलू के उचित दर पर खरीद की जाएगी। वहीं दादुपर-नलवी नहर को खोदा जाएगा तथा यमुनानगर पॉपुलर, स्टील और पेपर इंडस्ट्री पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हुड्डा जगाधरी में अंबाला लोकसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद बने वरुण चौधरी के धन्यवाद कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर प्रदेशवासियों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मुहैया करवाया जाएगा। कोई भी गंभीर बीमारी होने पर किसी भी गरीब को पैसों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाने पड़ेंगे। साथ ही पार्टी की सरकार बनने पर प्रत्येक बुजुर्ग को 6000 रुपये पेंशन, कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम, महंगाई से राहत देने के लिए 500 रुपये में गैस सिलिंडर और 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।
साथ ही बेरोजगारी पर नकेल कसते हुए प्रदेश के सरकारी विभागों में खाली पड़े दो लाख पदों पर योग्यता अनुसार मेरिट के आधार पर पक्की भर्तियां की जाएंगी। पेपर लीक और भर्ती माफिया से निजात दिलाते हुए साफ-सुथरी भर्ती और पेपर सुनिश्चित किए जाएंगे। कांग्रेस सरकार बनने पर फिर से गरीब, एससी व ओबीसी परिवारों को 100-100 गज के मुफ्त प्लॉट दिए जाएंगे और दादुपुर-नलवी परियोजना को फिर से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने शराब, रजिस्ट्री, खनन, धान, चावल, भर्ती, पेपर लीक, अमृत योजना जैसे ताबड़तोड़ घोटाले कर जनता का हजारों करोड़ रुपया लूटा है। इस सरकार ने प्रदेश को 4 लाख 51 हजार 8 सौ करोड़ रुपये के कर्ज में डुबो दिया है। दुनिया में देश का परचम लहराने वाले युवाओं को नशे की दलदल में धकेल दिया गया और घर-घर में चिट्टा पहुंचाया गया।
रोजगार न मिलने के चलते हमारे युवा दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। इस मौके पर नवनिर्वाचित सांसद वरुण मुलाना, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, विधायक बीएल सैनी, विधायक रेणु बाला, पूर्व विधायक अकरम खान, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, बृजपाल छप्पर आदि मौजूद रहे।