फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will create awareness through GST awareness campaign

Yamuna Nagar News: जीएसटी जागृति अभियान से करेंगे जागरूक

Wed, 24 Sep 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Will create awareness through GST awareness campaign
कार्यक्रम में के दौैरान कारोबारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के निजी होटल में प्लाईवुड, करियाना एसोसिएशन, आढ़ती एसोसिएशन, मेटल एसोसिएशन व अन्य औद्योगिक प्रतिनिधियों के साथ जीएसटी सुधार को लेकर बैठक हुई। डीईटीसी (सेल्स एंड टैक्स) अदितेन्द्र तक्षक ने कहा कि जीएसटी सुधारों के लाभ और महत्व की जानकारी आमजन और व्यापारियों तक पहुंचाने के लिए जीएसटी जागृति अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 15 अक्तूबर तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने विस्तृत कार्ययोजना से शिविर आयोजित कर रही है। अभियान का पहला चरण 29 सितंबर तक चलेगा। इसमें सभी जनप्रतिनिधि सक्रिय रूप से भाग लेंगे और प्रतिदिन बाजार का दौरा कर दुकानदारों और ग्राहकों को जानकारी दी जाएगी। डीईटीसी ने कहा कि व्यापार मंडल और विभिन्न मार्केट एसोसिएशनों के पदाधिकारियों को भी इस अभियान से जोड़ा जा रहा है, ताकि व्यापारी वर्ग प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो। जीएसटी सुधारों के प्रचार-प्रसार के लिए प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक्स व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी उपयोग किया जा रहा है। इसके लिए जीएसटी सुधार, से ईज ऑफ डूइंग, स्वदेशी और हरियाणा जैसे हैशटैग चलाए गए हैं। इस अभियान का उद्देश्य स्वदेशी की भावना को प्रोत्साहित करना भी है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन राम निवास गर्ग, यूएचबीवीएन के स्वतंत्र निदेशक करनेश शर्मा, गिरीश पुरी, पूर्व जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, पार्षद भावना पवन बिट्टू, अमन, शुभम राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed