फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Will contest elections if decision not taken in two days: Karnadev

दो दिन में निर्णय नहीं हुआ तो लड़ेंगे चुनाव : कर्णदेव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Will contest elections if decision not taken in two days: Karnadev
यमुनानगर/रादौर। रादौर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक श्याम सिंह राणा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद सभी पदों से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज को मनाने के लिए खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देर शाम मंधार गांव में उन्हें मनाने पहुंचे थे, लेकिन कर्णदेव कांबोज नहीं माने। इसके बाद पूर्व मंत्री ने शुक्रवार को रादौर की कांबोज धर्मशाला में समर्थकों की बैठक बुलाई। बैठक में कर्णदेव ने भाजपा प्रत्याशी श्याम सिंह राणा पर 2014 के चुनाव में झूठा हलफनामा देने का भी आरोप लगाया। कर्णदेव ने भाजपा को अपनी मां बताते हुए कहा कि वह पार्टी में ही रहेंगे। यदि भाजपा ने दो दिन में प्रत्याशी बदलने को लेकर यदि कोई निर्णय नहीं लिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। वहीं नाराज चल रहे कर्णदेव को भाजपा हाईकमान ने बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन

कर्णदेव कांबोज भाजपा से इतने नाराज हैं कि उन्हें मनाने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी से उन्होंने हाथ तक नहीं मिलाया। सीएम के वापस लौटने के बाद कर्णदेव ने कहा कि सीएम ने उनसे कहा है कि उन्हें नहीं पता कि उनका टिकट कैसे कट गया। कर्णदेव ने कहा कि मनोहर लाल से उनकी बात हुई थी। वह उन्हें कहीं समायोजित करने की बात कह रहे थे।
विज्ञापन

उन्हाेंने कहा कि गठित की गई 22 सदस्यीय कमेटी के सदस्यों को अधिकार दिया गया कि वह आगामी रणनीति पर कोई निर्णय लें। कर्णदेव ने कहा कि उन्होंने लगातार पांच वर्ष तक रादौर विधानसभा व प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने के लिए कार्य किया। ओबीसी वर्ग को पार्टी के साथ जोड़ा लेकिन पार्टी ने उनके कार्यों को नजरअंदाज किया और एक ऐसे व्यक्ति को पार्टी की टिकट थमा दी, जिसने 2019 के विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार को हरवा दिया। पार्टी को गलत व्यक्ति को टिकट दिए जाने का खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह कार्यकर्ताओं को बीच में नहीं छोड़ेंगे। वह भाजपा पार्टी नहीं छोड़ेंगे। पार्टी उनकी मां है। कार्यकर्ता उनके परिवार के सदस्य है, जिनकी सहमति से ही आगामी निर्णय लिया जाएगा। यदि दो दिन में पार्टी ने कोई निर्णय नहीं लिया तो वह चुनाव जरूर लड़ेंगे। कांबोज ने कहा कि पार्टी द्वारा प्रदेशभर में टिकटों का गलत वितरण कर पार्टी को सत्ता से बाहर करने का काम किया है। जिसका लाभ कांग्रेस को मिलने जा रहा है।

--------

बातचीत के लिए दिल्ली बुलाया है: कर्णदेव
पूर्व राज्य मंत्री कर्णदेव कांबोज का कहना है कि सीएम नायब सैनी उनसे बात करने आए थे। उनके समक्ष मैंने व समर्थकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। दिल्ली हाईकमान ने उन्हें फोन कर बातचीत के लिए बुलाया है। अब वहां क्या बातचीत होती है उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed