{"_id":"5d51acad8ebc3e6d05748690","slug":"wife-three-dadbody-yamuna-nagar-news-rtk5114742124","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक की पत्नी के इंतजार में तीन घंटे डिवाइडर पर पड़ा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक की पत्नी के इंतजार में तीन घंटे डिवाइडर पर पड़ा रहा शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाइवे पर जोडियां नाके के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आरा मशीन पर काम करने वाले श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक का शव सुबह डिवाइडर पर पड़ा हुआ मिला। डिवाइडर पर व्यक्ति का शव पड़ा देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। आरोप है कि काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त के प्रयास किए। जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की शिनाख्त कैंप की जैन नगर कॉलोनी निवासी गोपी चंद के रूप में हुई। लेकिन जब पुलिस ने कॉलोनी में जाकर पूछताछ की तो पता चला वह फर्कपुर की न्यू नानक नगर कॉलोनी में रहता है। इसके बाद पुलिस ने मृतक के भाई ताराचंद से शिनाख्त करवाई। लेकिन मृतक की पत्नी के आने तक शव को उठाने नहीं दिया गया। करीब एक घंटे बाद मृतक की पत्नी मौके पर पहुंची। हादसा होने के करीब तीन घंटे बाद शव को उठाया गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
मृतक भाई ने यह दी शिकायत
न्यू नानक नगर फर्कपुर निवासी तारा चंद ने बताया कि वो शादीपुर में खजुरी रोड पर आरा मशीन में मजदूरी का काम करता है। उसका बड़ा भाई गोपी चंद शादीपुर में ही दूसरी आरा मशीन पर काम करता था। गोपी चंद दो-तीन दिन बाद घर पर आता था। सोमवार सुबह उसे पता चला कि उसके भाई गोपी चंद का रादौर रोड पर चंद्रपुर वर्कर्स जोडियों के पास एक्सीडेंट हो गया। वह मौके पर पहुंचा उसने देखा कि उसके भाई का शव डिवाइडर पर रखा हुआ था। उसके सिर व शरीर के अन्य स्थानों से खून निकला हुआ था। उसे पता चला कि आरा मशीन के काम निपटाकर सोमवार सुबह उसका भाई अपने घर पर लौट रहा था। जब वह चंद्रपुर वर्कर्स जोडिया के पास अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाकर उसके भाई गोपीचंद को टक्कर मार दी। जिससे उसकी सिर व शरीर के अन्य भागों पर चोटें लग गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ताकि और वाहनों से न कुचले शव इसलिए डिवाइडर पर रखवाया
पुलिस के अनुसार जांच करने पर पता चला कि हादसे के बाद कुछ लोगों ने शव को सड़क से उठाकर डिवाइडर पर रख दिया था। ताकि शव और वाहनों से न कुचला जाए। इसके अलावा सड़क पर जाम न लगे। बताया जा रहा है कि वाहन ने पीछे से श्रमिक को टक्कर मारी। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एसआई सुमेश कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह कंट्रोल रूप से थाना में सूचना मिली कि जोडियो गुरुद्वारा के पास अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे। तो डिवाइडर पर एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी पाई। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से इसकी मौत हुई। बाद में राहगीरों ने शव को डिवाइडर पर रख दिया। मामले में भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्जकर लिया है।