{"_id":"686ebfcceaeb4c3cbd0aedeb","slug":"wife-of-cooks-partner-accused-of-theft-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140520-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: चोरी के आरोपी रसोइये के साथी की पत्नी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: चोरी के आरोपी रसोइये के साथी की पत्नी गिरफ्तार
Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। अस्पताल संचालक एवं डॉक्टर दंपती को बेहोश कर लाखों की चोरी के मामले में पुलिस के हाथ मुख्य आरोपी रसोइये तक पहुंचते दिख रहे हैं। घटना से दो सप्ताह बाद सीआईए-1 टीम ने रसोइये के साथी की पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली के उत्तमनगर में किराये के मकान में रह रही थी। महिला को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया, जिससे पूछताछ में मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके।
सीआईए-1 के इंचार्ज वीरेंद्र वालिया ने बताया कि मामले में पूजा सारकी पत्नी कृष्णा सारकी को गिरफ्तार किया है, जो मूल रूप से नेपाल से हैं और दिल्ली उत्तमनगर में किराये के मकान में रह रही थी। टीम ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदलात से उसका से दो दिन का रिमांड मिला है। पूछताछ में उससे मामले से जुड़ी अहम जानकारियां जुटाने का प्रयास होगा।
उल्लेखनीय है कि 16 जून को जगाधरी-व्यासपुर रोड स्थित सभरवाल अस्पताल के संचालक डॉ. नवीन सभरवाल व उनकी पत्नी डॉ. पूनम सभरवाल को नेपाल के रहने वाले रसोइये सुनील उर्फ कूका ने चाय में नशे की दवा मिलाकर पिला दी थी। ऐसा कर सुनील लाखों की नकदी व सामान लेकर भाग गया था। घटना सुबह करीब आठ बजे हुई, जिसका पता तब चला जब अस्पताल के पीछे बने मकान में स्टाफ से एलटी नवीन छुट्टी लेने के लिए आया। आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं आया तो नवीन कमरे में गया। डॉ. नवीन बेड पर और उनकी पत्नी पूनम कुर्सी पर बेसुध हालत में थे।
विज्ञापन
अंदर रखी अलमारियां खुली पड़ी थी। तब स्टाफ की मदद से डॉक्टर दंपती को आईसीयू में भर्ती किया गया। आरोपी रसोइये को दंपती ने घटना से दो माह पहले कुरुक्षेत्र की प्लेसमेंट कंपनी के माध्यम से रखा था। आरोपी सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गया था।