{"_id":"66d4e52b50f852349f0dcf84","slug":"wife-is-at-her-parental-home-husband-commits-suicide-by-hanging-himself-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-124689-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पत्नी मायके में, पति ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पत्नी मायके में, पति ने फंदा लगा दी जान
Mon, 02 Sep 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Sep 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शिवनगर काॅलोनी निवासी 29 वर्षीय संजीव ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में ही फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते दो माह से उसकी पत्नी मायके में रह रही है। उसके ससुराल पक्ष के लोगों भी उससे गाली गलौज करते थे। इससे वह आहत होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
परिजनों ने बताया कि शिव नगर कॉलोनी निवासी संजीव मेहनत मजदूरी करता था। छह वर्ष पहले उसकी शादी थाना छप्पर के गांव खेड़ा कलां निवासी ममता के साथ हुई थी। कुछ माह पहले ही बेटा हुआ था। दो माह पहले संजीव का पत्नी के बाद घरेलू कारणों के चलते झगड़ा हो गया था। इस पर उसकी पत्नी ममता अपने बेटे के साथ मायके में चली गई। अब वह मायके में रह रही है।
संजीव ने कई बार उससे बात की और उसे वापस आने को कहा लेकिन उसने आने से इन्कार कर दिया था। इससे संजीव परेशान रहने लगा था। एक बार वह उसे लेने के लिए अपने ससुराल गया। आरोप है कि उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने उससे अभद्रता करते हुए गाली गलौज की थी और उसकी पत्नी को भेजने से साफ कर दिया। इससे वह परेशान चल रहा था।
विज्ञापन
वह शनिवार की देर शाम खाना खाकर अपने कमरे में चला गया। सुबह जब कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं आया। परिजनों ने खिड़की से झाक कर देखा तो संजीव छत पर लगे फंदे से लटका था। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरा। उसके पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ।