{"_id":"67e1c3ec3b37d2f1a207b259","slug":"wife-and-mother-in-law-arrested-in-suicide-case-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-135033-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आत्महत्या प्रकरण में पत्नी व सास गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आत्महत्या प्रकरण में पत्नी व सास गिरफ्तार
Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 25 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। पत्नी और सास पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर युवक के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पत्नी और सास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, फर्कपुर क्षेत्र निवासी पंतजीत फव्वारा चौक पर हार्डवेयर की दुकान पर काम करता था। पंतजीत की नरेंद्र कौर उर्फ निशा से शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था। बीते 17 मार्च को पंतजीत सिंह अपनी पत्नी निशा और सास सुमनप्रीत कौर पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फंदा लगाने से पहले पंतजीत सिंह ने एक वीडियो भी बनाई थी।
पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। मृतक द्वारा बनाई गई वीडियो को भी कब्जे में लिया था। एसएचओ थाना फर्कपुर जनक राज ने बताया कि जांच के बाद आरोपी निशा और सुमनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार को दोनों को अदालत में पेश का न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। संवाद