फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Widow woman was raped on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Widow woman was raped on the pretext of marriage
यमुनानगर। थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव में व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना छप्पर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव के ही नरेंद्र कुमार के साथ हुई। नरेंद्र कुमार ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और उससे शादी करने के लिए कहने लगा। उसने आरोपी पर विश्वास कर लिया। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपी उसके घर पर आया और उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद भी आरोपी शादी का झांसा देकर अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया और इस संबंध में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी एएसआई बबीता का कहना है कि आरोपी नरेंद्र कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed