फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   White tree fell on the moving car on the state highway

स्टेट हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा सफेदे का पेड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 02:35 AM IST
विज्ञापन
White tree fell on the moving car on the state highway
बिलासपुर। साढौरा-बिलासपुर मार्ग पर गांव तुंबी के समीप ऑल्टो कार पर सफेदे का भारी भरकम पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने कड़ी मशक्कत के पश्चात पेड़ को कार से हटाया। हालांकि कार के चालक को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

गांव चंगनौली निवासी वेद सिंह अपनी ऑल्टो कार में सवार होकर साढौरा जा रहा था। जैसे ही गांव तुंबी के समीप पहुंचा तो सड़क किनारे खड़ा सफेदे का पेड़ कार पर अचानक गिर गया। जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की चालक का बचाव हो गया। मौके पर ग्रामीण पहुंच गए और कार से पेड़ को हटाया। क्षेत्र के राजेश कुमार, दीपक कुमार, बलजीत सिंह ने बताया कि उनके गांव के पास सड़क के दोनों ओर सफेदे के भारी भरकम सूखे पेड़ खड़े हैं। तेज हवाओं के चलने से पेड़ अचानक सड़क पर या खेत में गिर जाते हैं। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण सड़क किनारे गड्ढों में पानी जमा हो गया है। इससे पेड़ों की जड़ें कमजोर हो रही हैं। तेज हवा चलने से पेड़ अक्सर गिर जाते हैं। ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खड़े सूखे पेड़ों को काटने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed