{"_id":"6737d23fe42d3e152a0d3984","slug":"white-blanket-of-fog-spread-across-the-district-mercury-dropped-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-128422-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: जिले में छाई धुंध की सफेद चादर, पारा लुढ़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: जिले में छाई धुंध की सफेद चादर, पारा लुढ़का
विज्ञापन
यमुनानगर शहर में छाई धुंध की चादर। संवाद
यमुनानगर। जिले में पिछले चार दिनों से धुंध की सफेद चादर छाई हुई है। एकाएक छाई धुंध के कारण जिले का पारा भी लुढ़क गया। ऐसे में मौसम में ठंडक आ गई। वीरवार की तरह शुक्रवार को जब लोग अपने बिस्तरों से उठे तो बाहर उन्हें धुंध की सफेद चादर मिली। धुंध के कारण दृश्यता भी कम रही। ऐसे में चालकों को अपने गंतव्य की तरफ जाने के लिए अपने-अपने वाहनों की धीमी रफ्तार के बीच लाइट जलाकर चलना पड़ा। धुंध के साथ ही ठंडी हवा चलने से जनजीवन बेहाल हो गया है। जिले का तापमान अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।
मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान लगाया है। फिलहाल बारिश के आसार बने हैं। कड़ाके की सर्दी हावी होने से जनजीवन बेहाल हो गया है। जिले का तापमान अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने का अनुमान लगाया है। उधर, सर्दी बढ़ने से बाजार में गर्माहट आई है। गर्म कपड़े, जूते, इलेक्ट्रानिक सामान आदि की खरीदारी तेज हुई है। हीटर, गीजर, ब्लोअर आदि समान खरीदने के लिए बाजार में लोग जा रहे हैं। कृषि विभाग के डीडीए आदित्य डबास ने बताया कि धुंध व कोहरे का सीजन शुरू हो चुका है। कोहरा जीतना अधिक पड़ेगा गेहूं की फसल के लिए अधिक फायदेमंद होगा।