फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wherever Rahul Gandhi goes, Congress is divided: Ramdas Athawale

राहुल गांधी जहां भी जाते, वहीं कांग्रेस का बंटाधार : रामदास आठवले

Thu, 23 May 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 23 May 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
Wherever Rahul Gandhi goes, Congress is divided: Ramdas Athawale
यमुनानगर। अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने रोड शो निकाला। इस अवसर पर आठवले ने हरियाणा में राहुल गांधी की होने वाली जनसभा पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, वहां कांग्रेस का बंटाधार हो जाता है। कांग्रेस केवल झूठ का पुलिंदा है, विकास के नाम पर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं, लेकिन जनता को पता है भाजपा सरकार ने क्या-क्या विकास कराया है।
विज्ञापन

यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा की मोदी सरकार में देश में जो विकास हुआ है उसे जनता ने देखा है। जिस विजन के साथ 2014 में नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उस विजन को उन्होंने साकार करके दिखाया है। 2047 तक भारत विकसित बने इसी संकल्प के साथ केंद्र की सरकार कार्य कर रही है। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसलिए तरह तरह भ्रांतियां फैलाई जा रही है। कभी संविधान के नाम पर तो कभी लोकतंत्र के नाम लोगों को बहकाया जा रहा है। लेकिन वास्तविकता ये है की भाजपा संविधान का और लोकतंत्र का सम्मान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed