फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When the police stopped the agents who came to gherao the education minister's residence, there was a ruckus

Haryana: शिक्षामंत्री का आवास घेराव करने पहुंचे आढ़तियों को पुलिस ने रोका तो वहीं दिया धरना

Wed, 21 Sep 2022 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Sep 2022 02:05 AM IST
सार

आढ़तियों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासन की ओर से हर स्थिति के लिए पहले से तैयारी की हुई थी।

विज्ञापन
When the police stopped the agents who came to gherao the education minister's residence, there was a ruckus
धरने पर बैठे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेशव्यापी हड़ताल के चलते मंगलवार को यमुनानगर में शिक्षामंत्री आवास का घेराव करने जा रहे आढ़तियों को पुलिस ने पहले ही रोक लिया। इस दौरान आढ़तियों ने आवास घेराव करने जाने देने के लिए कहा, लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी अनुमति नहीं दी। जिसके बाद आढ़ती दरियां बिछाकर वहीं धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। आगे न जाने देने पर नाराज आढ़तियों ने शिक्षामंत्री को मौके पर बुलाने की मांग रखी, जिस पर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए।

विज्ञापन


शिक्षामंत्री इन दिनों गुजरात के दौरे पर हैं। प्रशासन की ओर से जगाधरी एसडीएम सुशील कुमार ने आढ़तियों को समझाया और शिक्षामंत्री के न होने की बात कही। जिस पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा को मौके पर बुलाया गया। आढ़तियों ने सरकार के नाम जिलाध्यक्ष को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन


इस दौरान हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि बुधवार को करनाल में मुख्यमंत्री आवास घेराव पक्का हो गया। आढ़तियों के बीच सड़क पर बैठने से जगाधरी पांवटा नेशनल हाईवे जाम हो गया। इसके लिए पुलिस ने पहले से ही नेशनल हाईवे का एक तरफ का रास्ता रोक दिया था। ऐसे में वाहन एक ही तरफ के रास्ते से निकाले गए जिससे जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आढ़तियों का प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। जिससे प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि प्रशासन की ओर से हर स्थिति के लिए पहले से तैयारी की हुई थी। यहां पर अग्निशमन, वाटर कैनन, वरुण सहित अन्य आपातकालीन वाहनों के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके लिए एसडीएम सुशील कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। जबकि मौके पर डीएसपी हेडक्वार्टर, डीएसपी जगाधरी, डीएसपी रादौर सहित सभी थानों के प्रभारी तैनात रहे।

इस दौरान एसोसिएशन जिला संयोजक जगमाल सिंह, जगाधरी प्रधान मनीष कांबोज, छछरौली से नागेश व प्रेम सागर, रणजीतपुर से कुलवंत सिंह, खारवन से अशोक कुमार, रादौर से नरेंद्र सागड़ी, गुमथला राव से हरबंस मेहता, रसूलपुर से जितेंद्र कुमार, सरस्वती नगर से अवतार सिंह चहल, साढौरा से प्रदीप वर्मा, जठलाना से विनोद कुमार, प्रताप नगर से प्रवीण बटार, बिलासपुर से बरखाराम सहित अन्य मंडी के प्रधान व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

स्कूल कॉलेज के विद्यार्थी हुए परेशान
आढ़तियों के प्रदर्शन से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों को हुई। शिक्षामंत्री आवास के पास महाराजा अग्रसेन कॉलेज व सरस्वती विद्या मंदिर, सरस्वती मॉडल व पब्लिक स्कूल हैं। आढ़तियों के प्रदर्शन को देखते हुए यहां पर तड़के ही पुलिस तैनात कर दी गई थी। पुलिस ने आवास से आधा-आधा किलोमीटर पहले दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया था। जिस कारण यातायात एक ही लेन पर डायवर्ट किया गया। जिससे यहां पर जाम की स्थिति बन गई। बच्चों को स्कूल छोड़ने आए अभिभावकों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं कॉलेज के विद्यार्थियों को भी दिक्कत हुई।


आज करेंगे मुख्यमंत्री आवास का घेराव
आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान शिवकुमार संधाला ने कहा कि जिलेभर से आढ़ती बुधवार सुबह करनाल के लिए कूच करेंगे। दूर जिलों के आढ़ती करनाल पहुंचना शुरू हो गए हैं। दूसरे दिन भी उनकी बात नहीं सुनी गई है। जिस कारण मुख्यमंत्री आवास घेराव पक्का कर दिया गया है। बुधवार के प्रदर्शन के बाद आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed