{"_id":"66e749102cb48e9c8e050649","slug":"when-the-matter-reached-the-sp-two-vehicles-loaded-with-mining-material-were-seized-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-125400-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एसपी तक मामला पहुंचने पर खनन सामग्री से भरी दो गाड़ियां पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एसपी तक मामला पहुंचने पर खनन सामग्री से भरी दो गाड़ियां पकड़ीं
Mon, 16 Sep 2024 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 16 Sep 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापनगर। बेलगढ़ खनन जोन से दिन-रात अवैध खनन सामग्री से भरी सैकड़ों गाड़ियां धड़ल्ले से निकल रही है। खनन माफिया और ट्रांसपोर्टर इस कदर बेखौफ है कि रास्तों में लगाए गए पुलिसकर्मियों पर हावी होकर जबरदस्ती गाड़ियां निकाल रहे हैं। मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने पर सभी थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। इस दौरान दो खनन सामग्री से भरी दो गाड़ियों को पकड़ा गया।
जानकारी के मुताबिक देवधर से बीकेडी रोड की तरफ मूड़ने वाले रास्ते पर एक पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड 24 घंटे तैनात रहते हैं, लेकिन गाड़ियां निकालने के वक्त ट्रांसपोर्टर इनके पास पहुंच जाते हैं और इन पर हावी होकर वहां लगे बैरिकेड्स जबरदस्ती हटाकर गाड़ियां निकालने का काम कर रहे हैं।
रविवार को यह मामला जिला पुलिस अधीक्षक तक जा पहुंचा। इसके बाद क्षेत्र की पुलिस में हड़कंप मच गया। बेलगढ़ स्थित अस्थाई चौकी इंचार्ज विनोद से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि वह करीब एक घंटे में मौके पर पहुंच पाएंगे। खास बात यह है कि चौकी से उक्त स्थान की दूरी महज पांच किलोमीटर थी।
विज्ञापन
वहीं आठ से नौ बजे के बीच देवधर चुंगी पर लोगों का जमावड़ा लगा था। लोग दोनों पुलिसकर्मियों पर हावी हो रहे थे। वह जिला पुलिस अधीक्षक तक सूचना पहुंचने पर इधर-उधर हो गए। क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस एकदम अलर्ट मोड पर आ गई। जिला पुलिस अधीक्षक के मुताबिक खनन सामग्री से भरी दो गाड़ियों को पकड़ा गया है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।