फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When the head constable was robbed, the police raided and caught two accused

हेड कांस्टेबल को लूटने लगे तो पुलिस ने दबिश देकर पकड़े दो आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 03:11 AM IST
विज्ञापन
When the head constable was robbed, the police raided and caught two accused
बुड़िया थाना क्षेत्र के गांव सुघ के बाग के पास वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठे दो आरोपियों ने हेड कांस्टेबल को भी लूटने का प्रयास किया। जब आरोपियों ने सादी वर्दी में आए हेड कांस्टेबल को लूटने के लिए पकड़ा तो पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से चाकू और लोहे का पाइप भी बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पूछताछ में एक आरोपी ने बुड़िया थाना क्षेत्र में ट्रक चालक से लूट की वारदात कबूली है। पकड़े गए एक आरोपी के खिलाफ हरियाणा में 17 व उत्तर प्रदेश में दो मामले और दूसरे आरोपी पर तीन मामले दर्ज है।
विज्ञापन

वाहन चोरी निरोधक टीम के प्रभारी रमेश राणा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि दयालगढ़ रोड पर दो युवक सुघ के बाग में हथियारों सहित बैठे हैं और किसी वारदात की फिराक में है। इस सूचना पर टीम ने एक पुलिस कर्मचारी को बोगस राहगीर बनाकर दयालगढ़ रोड पर भेजा। जब वह दयालगढ़ रोड पर बाग के पास गया तो वहां बैठे दोनों आरोपियों ने उसे हथियारों के बल पर घेर लिया और लूटने की कोशिश की। हेड कांस्टेबल ने इशारा किया तो पीछे से अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के हसोपुर निवासी उस्मान उर्फ रुला व जोगिंद्र नगर निवासी मोहित उर्फ बुधू के नाम से हुई। आरोपी उस्मान पुराना हमीदा में किराए के मकान में रहता है। दोनों आरोपियों से कमानीदार चाकू व लोहे की पाइप बरामद किए गए। बुड़िया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जेल में हुई थी दोनों की दोस्ती, एक पर 19 तो दूसरे पर दर्ज है तीन केस-
इंचार्ज रमेश राणा ने बताया कि आरोपी उस्मान के खिलाफ हरियाणा में 17 व उत्तर प्रदेश में दो मामले दर्ज है। जबकि आरोपी मोहित पर भी तीन मामले पहले से दर्ज है। जो कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी उस्मान 17 मार्च को जेल से बाहर आया। आरोपी उस्मान ने पूछताछ में बताया कि उसने 10 अप्रैल को बुड़िया थाना क्षेत्र में ट्रक में सो रहे चालक पर हमला कर उससे 7000 रुपये की लूट की थी। यह मामला संबंधित थाने में दर्ज है। इंचार्ज ने बताया कि दोनों आरोपियों की दोस्ती जेल में ही हुई थी और उसके बाद इकट्ठे वारदात करते थे। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed