फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When Ravana expelled Vibhishana, he surrendered to Shri Ram.

Yamuna Nagar News: रावण ने विभीषण को निकाला तो हुए श्रीराम के शरणागत

Tue, 30 Sep 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
When Ravana expelled Vibhishana, he surrendered to Shri Ram.
पुरानी सब्जी मंडी में लंका दहन का मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। नियति कहती है कि अधर्म पर चलने वाले व्यक्ति को समझाने का प्रयास करना चाहिए, यदि उसे धर्म व नैतिकता का मार्ग नहीं दिखता है तो उसका त्याग कर देना चाहिए, फिर चाहे वह बड़ा भाई भी क्यों न हो। यही प्रसंग रामलीला में दिखाया गया। छोटे भाई विभीषण के समझाने पर रावण उन्हें अपमानित करके लंका से निकाल देता है और उन्हें राष्ट्रद्रोही कहता है। विभीषण अधर्म का साथ छोड़ प्रभु श्रीराम के शरणागत हो जाते हैं।

शहर में छह स्थानों पर हो रही रामलीलाओं में रविवार को रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया गया। इस दौरान मंचन में कहीं, लंका दहन, कहीं विभीषण का लंका त्याग श्रीराम के शरणागत होना, अंगद-रावण संवाद की कथा दिखाई गई। सभी स्थानों पर अलग-अलग प्रसंगों का मंचन किया गया। कैटल कंपाउंट की रामलीला में लंका दहन का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए अलग से लंका महल बनाया गया, जिसमें हनुमान जी ने आग लगाई। इसके अलावा जगाधरी झंडा चौक, आईटीआई सब्जी मंडी में रावण अंगद संवाद का मंचन किया गया। इस दौरान दिखाया गया कि रावण के दरबार में युवराज अंगद श्रीराम का दूत बनकर जाते हैं और उसे माता सीता को ससम्मान लौटाने को कहते हैं और ऐसा न करने पर युद्ध और लंका का विनाश की चेतावनी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विभीषण भी रावण की नीति व कूटनीति की बातें कहते हैं और माता सीता को सम्मान से लौटने का परामर्श देते हैं। परंतु रावण उनकी एक न सुनता और छोटे भाई को भरी सभा में अपमानित करके लंका से निकाल देता है। वहीं, अंगद लौटकर श्रीराम को पूरा वृतांत सुनाते हैं। तभी विभीषण वहां पहुंचते हैं और श्रीराम से शरण मांगते हैं। धर्मात्मा विभीषण को श्रीराम मित्र बनाते हैं और अंगद द्वारा फेंका रावण का राज मुकुट विभीषण को पहनाकर उनका राजतिलक कर लंकाधिपति बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed