फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When I called customer care to replace a damaged desktop, cyber thugs cheated me of Rs 1 lakh.

Yamuna Nagar News: खराब डेस्कटॉप बदलने को कस्टमर केयर पर फोन किया तो साइबर ठगों ने एक लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
When I called customer care to replace a damaged desktop, cyber thugs cheated me of Rs 1 lakh.
जगाधरी। साइबर ठगों ने सेक्टर 17 निवासी गुलशन नंदा से साइबर ठगों ने 99905 रुपये ठग लिए। उसने ऑनलाइन मंगाए डेस्कटॉप के खराब निकलने पर अमेजॉन के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर 17 निवासी गुलशन नंदा ने साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने जून माह में ऑनलाइन अमेजॉन से एक टेबल डेस्कटाॅप खरीदा था जो डिलीवरी मिलने पर खराब निकला। जिसके बाद उसने उसे वापस भेज दिया गया। एक सप्ताह में बदलकर आने की अमेजॉन से सूचना मिली। जिस पर उन्होंने 27 जून को इंटरनेट पर अमेजॉन का कस्टमर केयर नंबर सर्च किया। इस पर उन्हें दो नंबर मिले। उसने इन नंबरों पर फोन किया और खराब डेस्कटाॅप को बदलकर वापस भिजवाने के बारे में पूछा। जब उसे जवाब मिला कि यह आइटम वापस नहीं मिलेगा। अमाउंट रिफंड हो सकती है। जिसके बाद उससे बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे एनीडेस्क एप डाउनलोड कराई और यूपीआई व डेबिट कार्ड की डिटेल मांगने लगे। जिस पर शक हुआ और एनीडेस्क ऐप को बंद कर दिया, लेकिन इतनी ही देर में खाते से 99 हजार 905 रुपये साफ कर दिए गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed