फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   When a complaint was made, the road to the village was closed

Yamuna Nagar News: शिकायत दी तो गांव का रास्ता किया बंद

Sun, 10 Nov 2024 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 10 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
When a complaint was made, the road to the village was closed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। खंड के भवानीपुर गांव के ग्रामीणों ने गांव में लगाएं गए स्वागत द्वार पर शरारती तत्वों ने काला तेल डालकर शहीदों व गांव के मौजूदा सरपंच का अपमान करने का आरोप लगाते हुए एक शिकायत बिलासपुर पुलिस को पांच दिन पहले दी थी। जिस पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। अब शरारती तत्वों ने गांव के दो रास्तों को रोक दिया।
रास्ते बंद होने से गांव के लोगों अपने खेतों में नही जा पा रहे हैं। रास्ता रोकने की शिकायत पुलिस को दी गई इसके बाद भी रास्ते को नहीं खुलवाया गया। गांव के रणबीर सिंह सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव का माहौल तनावपूर्ण हैं। यदि पुलिस व प्रशासन ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो गांव में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भवानीपुर के सरपंच व ग्रामीणों ने बीडीपीओ बिलासपुर व थाना बिलासपुर को शिकायत दी थी। शिकायत में सरपंच संजीव कुमार, ग्रामीण रणबीर सिंह ने कहा था कि गांव के स्कूल के समीप पंचायत द्वारा स्वागत द्वारा लगाया गया था। जिस पर शहीद भगत सिंह, महाराज सूरजमल व सरपंच की फोटो लगाई थी। पांच नवंबर की रात्रि को गांव के अंकुश, दलबीर सिंह, राजबीर ने अन्य के साथ मिलकर स्वागत द्वार के नीचे कंबाइन मशीन खड़ी करके शहीद भगत सिंह व सरपंच की फोटो के ऊपर काला तेल डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराेप है कि थाने में शिकायत देने के बाद से उन्होंने गांव का रास्ता बंद कर दिया। इस बारे में थाना प्रभारी बिलासपुर राय सिंह व जांच अधिकारी एसआई ईश्वर सिंह का कहना है कि उन्हें शिकायत मिली हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य पहलुओं की जांच की जा रही हैं। दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया हैं। मामले की जांच कर जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed