{"_id":"6ed374e3d765c7699722257cd80734d2","slug":"wheather-change-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकएंड पर न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, रातों को भी मिलेगी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीकएंड पर न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोत्तरी, रातों को भी मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
लगातार पड़ रही ठंड से अब राहत मिलेगी। वीकएंड पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी होगी, जिससे रातों को भी कंपकंपी से छुटकारा मिलेगा। हालांकि शनिवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बरसात की भी संभावना बन रही है। उसके बाद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।
चंडीगढ़ स्थित मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। जिससे कई जगह बरसात की संभावना बन रही है। विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस को पार कर जाएगा। इस दौरान कई जगह हल्की धुंध भी पड़ सकती है। वहीं डाक्टर पुनीत कुमार का कहना है कि अचानक मौसम में बदलाव सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए एकदम से गर्म कपड़े नहीं उतारने चाहिए।
दिन व रात के तापमान में अंतर बढ़ेगा, ऐसे में सुबह व शाम ठंडक रहेगी। जिससे सुबह शाम गर्म कपड़े पहन कर रखे। जहां तक संभव हो सुबह व शाम बच्चों को बाहर लेकर भी न जाएं।