फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat was getting wet by ordering tankers in the grain market, CM Flying caught three

अनाज मंडी में टैंकर मंगवार कर गीला कर रहे थे गेहूं, सीएम फ्लाइंग ने तीन दबोचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Wheat was getting wet by ordering tankers in the grain market, CM Flying caught three
Wheat was getting wet by ordering tankers in the grain market, CM Flying caught three - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। अनाज मंडी जगाधरी में रखे गेहूं में गोलमाल हो रहा है। मंडी में शेड के नीचे रखे गेहूं को पानी के साथ गीला किया जा रहा था। ऐसा इसलिए किया जा रहा था ताकि पानी से गेहूं का वजन बढ़ जाए। गेहूं को गीला करने के लिए मौके पर पानी का टैंकर मंगवाया गया था। इतना ही नहीं एक जनरेटर भी मंगवाया गया था जिससे पंप चलाकर पाइप से गेहूं पर पानी का छिड़काव किया जा रहा था। सीएम फ्लाइंग की टीम ने गेहूं को गीला कर रहे तीन लोगों को पकड़ा। जिनके नाम सुमित, अमित व लखविंद्र बताए जा रहे हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मौके पर खड़े पानी के टैंकर, जेनरेटर व पाइप को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग की टीम इंस्पेक्टर दिनेश कुमार के नेतृत्व में अनाज मंडी जगाधरी में पहुंची। टीम में एएसआई राजवीर सिंह भी शामिल थे। टीम को सूचना मिली थी कि अनाज मंडी का जो शेड है उसमें रखे गेहूं को पानी से गीला किया जा रहा है। टीम ने मौके पर पहुंचकर तीन लोगों को पकड़ लिया। तीनों पाइप से गेहूं को गीला कर उसका वजन बढ़ा रहे थे। मौके से पानी का एक टैंकर, जेनरेटर भी मिला। जेनरेटर से मोटर चलाई जा रही थी। ताकि टैंकर का पानी जल्दी-जल्दी गेहूं पर डाला जा सके। पानी डालने से गेहूं का वजन बढ़ जाता है। बताया जा रहा है कि जिस गेहूं पर पानी डाला जा रहा था उसे सप्लाई किया जाना था। गेहूं की जो बोरियां शेड के नीचे रखी गईं थी उसमें से काफी कट्टे चोरी बताए जा रहे हैं। टीम द्वारा उनकी गिनती कराई जाएगी। मार्केट कमेटी के अधिकारियों से गेहूं का रिकार्ड लिया जाएगा ताकि उसकी पड़ताल की जा सके। मामले की सूचना पाते ही थाना सेक्टर-17 की पुलिस मौके पर पहुंची और सामान को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed