फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wheat, straw, hay and harvested crops burnt to ashes

Yamuna Nagar News: गेहूं, फाने, भूसा व कटी पड़ी फसल जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Wheat, straw, hay and harvested crops burnt to ashes
जठलाना/रादौर। गांव गुमथला में बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लगने पर लाखों रुपये की गेहूं, फाने, भूसा व कटी पड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग लगने की सूचना गांव के लोगों ने दमकल विभाग को दी। सूचना पर यमुनानगर से दो व इंद्री से एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, पर तब तक किसानों की मेहनत व लागत से तैयार की गई लाखों रुपये की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। गांव के लोगों ने जान पर खेलकर आग बुझाने में मदद की। गांव गुमथला के पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह भूरा ने बताया कि बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते गांव में आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आग लगने से गांव के सोम प्रकाश डाबर की पांच एकड़, सतीश धीमान की तीन एकड़, जयसिंह की आधा एकड़, मुनव्वर हसन की तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। धर्मपाल का दो एकड़ का भूसा, श्याम सिंह के छह एकड़ में खड़े फाने भी जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed