{"_id":"643f08daad8eb2743e05150a","slug":"wheat-crop-not-paid-even-after-ten-days-six-crore-rupees-stopped-yamuna-nagar-news-c-18-1-95660-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दस दिन बाद भी नहीं हुआ गेहूं की फसल का भुगतान, छह करोड़ रुपये रुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दस दिन बाद भी नहीं हुआ गेहूं की फसल का भुगतान, छह करोड़ रुपये रुके
Wed, 19 Apr 2023 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 19 Apr 2023 02:47 AM IST
विज्ञापन
रादौर। सरकार की ओर से मंडियों में गेहूं की फसल डालने के 72 घंटे में किसानों को फसल का भुगतान किए जाने के दावे किए गए है। लेकिन सरकार के दावों के विपरीत अनाज मंडी रादौर में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से 10 दिन बीत जाने पर भी किसानों की गेहूं की फसल का छह करोड़ रुपये का भुगतान आज तक नहीं किया गया। मामले को लेकर कई बार मंडी के आढ़ती प्रधान संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासन के अधिकारियों से मिले। लेकिन इसके बावजूद किसानों की गेहूं की फसल का भुगतान नहीं हो पाया है। जिससे आढ़तियों व किसानों मेंं खाद्यआपूर्ती विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर भारी रोष है। मामले को लेकर अनाज मंडी एसोसिएशन की ओर से प्रधान संजय गुप्ता के नेतृत्व में एसडीएम रादौर अमित कुमार को एक ज्ञापन सौंपकर किसानों को उनकी फसल का जल्द से जल्द भुगतान करवाये जाने की मांग की।
मंडी प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि मंडी में सात व 10 अप्रैल को खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से लगभग 55 हजार कट्टों की खरीद की गई थी। जिनमें से एजेंसी ने 45 हजार कट्टों का उठान कर लिया है। अभी 10 हजार कट्टों का उठान बाकी है। एजेंसी की ओर से लगभग 6 करोड़ रुपये की गेहूं खरीदी गई है। जिसका भुगतान 72 घंटे में हो जाना चाहिए था। लेकिन 10 दिन बीत जाने पर भी किसानों के खाते में राशि नहीं आ पाई है। जबकि गेहूं की खरीद को लेकर मंडी में खाद्य आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों का किसानों व आढ़तियों के प्रति व्यवहार ठीक नहीं है। उनकी मांग है कि प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान दिलवाया जाए और अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये।
वर्जन
एसडीएम रादौर अमित कुमार ने बताया कि एक-दो दिन तक किसानों का भुगतान करवा दिया जाएगा। किसानों व आढ़तियों को कोई भी दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।