फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Well, the smugglers hit the vehicle of the forest department team and were arrested

Yamuna Nagar News: खैर तस्करों ने वन विभाग की टीम की गाड़ी में मारी टक्कर, गिरफ्तार

Thu, 31 Jul 2025 03:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 31 Jul 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Well, the smugglers hit the vehicle of the forest department team and were arrested
व्यासपुर। वन विभाग की टीम ने छछरौली क्षेत्र के जंगलों से खैर चोरी कर भाग रहे कार सवार को मंगलवार रात आंबवाला में गिरफ्तार कर लिया। वन विभाग की टीम ने 15 किलोमीटर पीछा कर खैर तस्कर को कार सहित पकड़ा। इससे पहले खैर तस्कर ने लेदी समीप वन विभाग की टीम को कार से रौंदने की कोशिश की, वहीं इसके बाद भी तीन बार अपनी कार से वन विभाग की टीम की कार में टक्कर मारी। बाद में खैर से लदी कार व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, वहीं उस पर वन दरोगा की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

डीएफओ संदीप सैनी ने बताया कि दरोगा अंकित को सूचना मिली थी की छछरौली के कोट की ओर से एक कार में जंगल से खैर काटकर खैर तस्कर बिलासपुर की तरफ जाएंगे। दरोगा अंकित ने कर्मचारियों के साथ लेदी समीप खैर तस्करों की कार को रोकने का इशारा किया, पर वन कर्मियों पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। खैर तस्कर कार से मलिकपुर बांगर की तरफ निकल गया। वन विभाग की टीम ने पीछा कर मलिकपुर बांगर के पास फिर खैर तस्कर की कार को रोकना चाहा, पर वन कर्मियों की कार को टककर मारकर कार सवार खैर तस्कर रूकाली की तरफ निकल गया। वन कर्मियों ने पीछा नहीं छोड़ा। खैर तस्कर ने बसातियांवाला से कार को बिलासपुर की तरफ मोड़ दिया। इस बीच कार व्यासपुर-छछरौली रोड पर लगे पुलिस नाके को पार करते हुए छोटा बस स्टैंड से गडरिया मोहल्ला की फिरनी की तरफ मोड़ ली। यहां प्रसाद की रेहड़ी को टक्कर मार खैर तस्कर कार से आंबवाला की तरफ भाग गया। रेहड़ी चालक मांगेराम की रेहड़ी टूट गई और सारा प्रसाद सड़क पर बिखर गया। आंबवाला में जाकर सड़क के खत्म होते ही वन कर्मियों खैर तस्कर की कार को घेर लिया। खैर तस्कर ने कार से दरोगा की कार को टक्कर कार भागने की कोशिश की, पर वन कर्मियों ने खैर तस्कर को मौके पर पकड़ लिया। वन कर्मियों ने व्यासपुर पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने खैर से लदी कार को सीज किया। बाद में वन दरोगा की शिकायत पर खैर तस्कर पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed