फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Welcome to the old man who brought Gangajal from Gomukh on a bicycle

Yamuna Nagar News: गोमुख से साइकिल पर गंगाजल लेकर आए बुजुर्ग का स्वागत

Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Welcome to the old man who brought Gangajal from Gomukh on a bicycle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गोमुख से साइकिल पर कांवड़ लेकर जा रहे 66 वर्षीय राजेंद्र गुप्ता सोमवार को शहर की गांधी कॉलोनी के रामभवन मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका शिवभक्तों ने स्वागत किया। राजेंद्र गुप्ता हर साल साइकिल से कांवड़ लेकर जाते हैं। बता दें कि गोमुख गंगोत्री से 13,200 फीट करीब 18 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।
गंगोत्री से गोमुख की यात्रा पैदल ही की जा सकती है। बुजुर्ग राजेंद्र गुप्ता की भक्ति व अटल विश्वास का सोमवार को जोरदार स्वागत किया गया। बठिंडा के अमरीक सिंह रोड सुभाष गली के पास पीपल वाला शिव मंदिर निवासी राजेंद्र गुप्ता का सोमवार को जगाधरी पहुंचे थे।उन्होंने अपनी कांवड़ यात्रा गौमुख (गंगोत्री से ऊपर) से शुरू की है और 23 जुलाई को श्रावण शिवरात्रि पर बठिंडा में जलाभिषेक करेंगें।
विज्ञापन

इस दौरान राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे साइकिल से 151 बार मां वैष्णो देवी तथा 20 बार बाबा अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। वे 1989 से लगातार साइकिल यात्रा कर रहे हैं। वे कांगड़ा, चामुंडा देवी, चिंतपूर्णी, मां ज्वाला जी, मनसा देवी हरिद्वार, मां वैष्णो देवी, उज्जैन महाकाल मंदिर, ओंकारेश्वर इंदौर के साथ स्नोही ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर चुके हैं। राजेंद्र ने बताया कि उनका मन अध्यात्म में ज्यादा था। इस पर उन्होंने विवाह नहीं किया और विभिन्न धार्मिक स्थानों की यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे अपने अधिवक्ता भाई व उनके परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वे 36 वर्ष से साइकिल यात्रा करते आ रहे हैं। अब तक वह छह लाख 45 हजार किलोमीटर की यात्रा कर कई धार्मिक स्थानों पर जा चुके हैं।

उनका मन शुरू से ही भक्तिमय रहा है। भविष्य में भी वे अपना जीवन भक्ति भाव से ही बिताएंगे। उन्हें किसी भी मौसम की परवाह नहीं होती वे अपनी यात्रा जारी रखते हैं, यही वजह उनका नाम लिम्का और गिनीज बुक में आने की संभावना है। इस दौरान राम भवन मंदिर गांधीधाम के पुजारी कपिल सहित प्रबंधन समिति सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed