{"_id":"998a8503a21bed3e589fdf293a9eb6e9","slug":"weight-lifting-championship-dominated-by-dav-girls-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में डीएवी गर्ल्स कॉलेज का दबदबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में डीएवी गर्ल्स कॉलेज का दबदबा
यमुनानगर
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में आयोजित इंटर कालेज वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की टीम ने 168 अंक अर्जित कर ओवरऑल ट्राफी पर
कब्जा जमाया है, जबकि गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने 160 अंक प्राप्त कर
दूसरा और मेजबान कॉलेज की टीम ने 138 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित
किया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम
में शिरकत की।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग के उप निदेशक डॉ. बीएस भंडारी को प्रतियोगिता का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। कॉलेज में आयोजित वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में वैश्य गर्ल्स कॉलेज संभालखा, राजकीय महिला कालेज करनाल, डीएवी कॉलेज चीका, जीएनजी कॉलेज यमुनानगर, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज की टीम ने भाग लिया।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग के उप निदेशक डॉ. बीएस भंडारी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न कालेज़िज से आए 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने दूसरा तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इन्होंने जमाई धाक
40 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की जसप्रीत ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की रजनी ने दूसरा तथा वैश्य गर्ल्स कॉलेज संभालखा की पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम भारवर्ग में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की रीना ने पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज की रेनू ने दूसरा तथा डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पूनम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 58 किलोग्राम भारवर्ग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की मोना ने पहला, राजकीय महिला कॉलेज करनाल की मनीषा ने दूसरा तथा गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की सरिता ने पहला, हिंदू गर्ल्स कॉलेज की ममता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 69 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की भारती ने पहला, राजकीय महिला कॉलेज करनाल की रजनी ने दूसरा और डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 75 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की सोनिया ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की लक्ष्मी ने दूसरा तथा वैश्य कॉलेज संभालखा की प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 75 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में जीएनजी कॉलेज की हरप्रीत ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पलक ने दूसरा तथा राजकीय महिला महाविद्यालय की परमजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।