फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weight-lifting championship dominated by DAV Girls College

वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में डीएवी गर्ल्स कॉलेज का दबदबा

Wed, 29 Jan 2014 12:49 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 29 Jan 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
हिंदू गर्ल्स कॉलेज में आयोजित इंटर कालेज वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में
विज्ञापन
डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की टीम ने 168 अंक अर्जित कर ओवरऑल ट्राफी पर कब्जा जमाया है, जबकि गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने 160 अंक प्राप्त कर दूसरा और मेजबान कॉलेज की टीम ने 138 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान अर्जित किया है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग के उप निदेशक डॉ. बीएस भंडारी को प्रतियोगिता का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया। कॉलेज में आयोजित वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में वैश्य गर्ल्स कॉलेज संभालखा, राजकीय महिला कालेज करनाल, डीएवी कॉलेज चीका, जीएनजी कॉलेज यमुनानगर, डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर, गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज की टीम ने भाग लिया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल विभाग के उप निदेशक डॉ. बीएस भंडारी ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई और कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न कालेज़िज से आए 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में डीएवी गर्ल्स कॉलेज की टीम ने पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज की टीम ने दूसरा तथा हिंदू गर्ल्स कॉलेज की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इन्होंने जमाई धाक  
40 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की जसप्रीत ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की रजनी ने दूसरा तथा वैश्य गर्ल्स कॉलेज संभालखा की पूजा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 53 किलोग्राम भारवर्ग में हिंदू गर्ल्स कॉलेज की रीना ने पहला, गुरु नानक खालसा कॉलेज की रेनू ने दूसरा तथा डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पूनम ने तीसरा स्थान अर्जित किया। 58 किलोग्राम भारवर्ग में डीएवी गर्ल्स कॉलेज यमुनानगर की मोना ने पहला, राजकीय महिला कॉलेज करनाल की मनीषा ने दूसरा तथा गुरु नानक खालसा कॉलेज की प्रियंका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 63 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की सरिता ने पहला, हिंदू गर्ल्स कॉलेज की ममता ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 69 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की भारती ने पहला, राजकीय महिला कॉलेज करनाल की रजनी ने दूसरा और डीएवी गर्ल्स कॉलेज की प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 75 किलोग्राम भारवर्ग में गुरु नानक खालसा कॉलेज की सोनिया ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की लक्ष्मी ने दूसरा तथा वैश्य कॉलेज संभालखा की प्रीति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 75 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में जीएनजी कॉलेज की हरप्रीत ने पहला, डीएवी गर्ल्स कॉलेज की पलक ने दूसरा तथा राजकीय महिला महाविद्यालय की परमजीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed