फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Weather will remain changeable for two days, mercury is likely to fall

Yamuna Nagar News: दो दिन बदला रहेगा मौसम, पारा गिरने के आसार

Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 28 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Weather will remain changeable for two days, mercury is likely to fall
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले का मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। दो दिन और मौसम के बदले मिजाज देखने को मिल सकते हैं। इस दौरान मौसम दिन में गर्म और रात को थोड़ा ठंडा रहने की संभावना है। वहीं तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मौसम में यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से होने का अनुमान है। इसके लिए मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान भी जारी किया गया है। इस दौरान दिन में तापमान बढ़ने व रात में सामान्य रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हिमपात व बारिश की प्रबल संभावना बन रही है। इससे मैदानी क्षेत्रों में भी परिवर्तन देखने को मिला।
विज्ञापन

धूप निकलने से दिन में गर्मी रहेगी, लेकिन रात को तापमान 15 डिग्री तक रहने की संभावना है। जिससे हल्की ठंडक बनी रहेगी। वहीं, वीरवार को भी मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह जहां आसमान साफ रहा, वहीं दोपहर में हल्के बादल छाने लगे। लेकिन कुछ देर फिर आसमान साफ हो गया। विभाग के अनुसार दो दिन तक मौसम के रूख में बदलाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री तक रहने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा, जबकि शनिवार को बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं, इस दौरान 25 से 28 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। रविवार को मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी। धूप होने से जहां पारा चढ़ेगा। वहीं, हवा से गर्मी से काफी राहत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed