Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Eight players from the district will showcase their skills in 'India Khelo Football'

Yamuna Nagar News: इंडिया खेलो फुटबॉल में जिले के आठ खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Tue, 17 Nov 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 17 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Eight players from the district will showcase their skills in 'India Khelo Football'
ट्रायल के दौरान फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। आर्काइव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले के आठ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की ओर कदम बढ़ाया है। इंडिया खेलो फुटबॉल प्रतियोगिता के रीजनल मुकाबले में जिले के आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अब ये खिलाड़ी 28 और 29 नवंबर को दिल्ली में होने वाले दूसरे चरण के ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
चयनित खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के हैं। व्यासपुर के एक खिलाड़ी ने भी जगह बनाई है। इंडिया खेलो फुटबॉल की ओर से एक नवंबर को संत निश्चल सिंह मैदान में जिले के खिलाड़ियों की प्रतिभा परखने के लिए ट्रायल लिए गए थे। इसमें हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से विभिन्न आयुवर्ग में खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर अंडर-13, अंडर-15 और अंडर-17 आयुवर्ग से आठ खिलाड़ियों को अगले चरण के लिए चुना गया है। चयनित खिलाड़ी नरेंद्र थापा फुटबॉल अकादमी से प्रशिक्षण ले कर रहे हैं। अंडर-13 आयुवर्ग में संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के रियांश रतन सोंधी और शौर्य अग्रवाल ने जगह बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अंडर-15 आयुवर्ग में प्रभदीप सिंह, एकमवीर सिंह और अंगदप्रीत सिंह का चयन हुआ है। अंडर-17 आयुवर्ग में आयुष शर्मा और तरुण पाल अगले चरण में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके अलावा व्यासपुर के लविश गर्ग का भी चयन हुआ है।
अकादमी कोच नरेन थापा छेत्री ने बताया कि दूसरे चरण के ट्रायल में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा, खेल कौशल और मैदान पर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। ऐसे में जिले के इन खिलाड़ियों के सामने अब दिल्ली में बेहतर प्रदर्शन कर अपनी जगह मजबूत करने की चुनौती होगी।

सभी चयनित खिलाड़ी उनके मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर रहे हैं। आठ खिलाड़ियों का अगले चरण के लिए चयन होना जिले की फुटबॉल प्रतिभाओं के लिए बेहतरीन व खुशी की बात है। खिलाड़ियों ने मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी दिल्ली में भी आत्मविश्वास से खेलेंगे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed