{"_id":"62b8b5287e187c4cae2d3207","slug":"weather-in-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl112764587","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमस ने किया परेशान, दो दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमस ने किया परेशान, दो दिन बारिश के आसार
विज्ञापन
weather in yamunanagar
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। गत सप्ताह बारिश के कारण मौसम सुहावना रहा लेकिन तीन दिन से गर्मी ने फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। रविवार को गर्मी और उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। हालांकि सुबह काले बादल छाए तो लोगों में बारिश की आस जगी लेकिन इसके बाद फिर से धूप निकल आई। पूरे दिन आसमान में बादलों की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। जिले का अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य दिनों की अपेक्षा रविवार को उमस ज्यादा रही। चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान रहे। जबकि न्यूनतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
धान की रोपाई का उत्तम समय
इन दिनों धान की रोपाई की जा रही है। जिसके लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है। जबकि बारिश का पानी फसलों के अमृत समान है। गत दिनों बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली थी। उप जिला कृषि निदेशक जसविंद्र सैनी ने बताया कि सभी फसलों की अच्छी पैदावार के लिए बारिश बेहद जरूरी है। बारिश से किसी फसल को नुकसान नहीं होगा। वहीं धान की रोपाई में तेजी आएगी। मौसम विशेषज्ञों ने इस सप्ताह अच्छी बारिश की संभावना जताई है।