फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   weather,civic

सुबह धुंध छाई रही, दोपहर को सूर्य देवता ने दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
weather,civic
शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में बादल और धुंध छाई रही, जिससे ठिठुरन थी। दोपहर को एकाएक सूर्य देवता ने भी दर्शन दे दिए। जिससे लोगों ने राहत पाई। परंतु सुबह के समय पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी के चलते नीचले स्तर में काफी ठंडक थी, ऐसे में बहुत से लोगों ने अलाव का सहारा लेकर राहत पाई। जैसे ही दोपहर को धूप निकली तो लोग भी घरों से बाहर आकर पार्कों में आ गए और खूब धूप का आनंद लिया। बता दें पिछले दो दिन से सुबह के समय धुंध और बादल छाए हुए थे। वीरवार को पूरा दिन मौसम ठंडा रहा था, धूप भी नहीं निकली थी और ठंडक के चलते पार्कों से रौनक भी खत्म हो गई थी।
विज्ञापन

बता दें सुबह के समय धुंध के कारण ठंडक बढ़ने से जहां इसका असर जनजीवन पर पड़ा, वहीं बाजारों पर भी इसका असर पड़ा। आम दिनों में गुलजार रहने वाले मीराबाई बाजार, पालिका बाजार, रेलवे रोड बाजार, न्यू मार्केट, वर्कशॉप रोड बाजार, छोटी लाइन कॉलेज रोड, मॉडल टाउन सहित जगाधरी सिविल लाइन, रेलवे बाजार, छोटी लाइन, खेड़ा बाजार, देवीभवन बाजार सूने रहे, किंतु दोपहर को धूप निकलने पर शहर बाजार भी ग्राहकों से गुलजार हो गए। वहीं कृषि उप निदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह का कहना है, फिलहाल इस समय गेहूं की फसल पर कोई नुकसान नहीं है जितना ज्यादा कोहरा पड़ेगा उतनी जल्द ही फसल भी बढ़ेगी, किंतु इसका विपरीत असर कुछ सब्जियों पर पड़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed