{"_id":"68642e36a4c418f4e80ad4a6","slug":"weather-affected-development-projects-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-140132-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विकास परियोजनाओं पर पड़ी मौसम की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विकास परियोजनाओं पर पड़ी मौसम की मार
Wed, 02 Jul 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर की विकास परियोजनाओं पर मौसम की मार पड़ने लगी है। बार-बार बारिश व जलभराव से काम लटक रहे हैं। इससे इन्हें पूरा होने में अधिक लगने की आशंका है। साथ ही जो परियोजनाओं कागजी कार्रवाई में हैं, उन्हें भी धरातल पर उतरने में समय लगेगा। चूंकि नई परियोजनाओं का काम बारिश के सीजन के बाद लगने की संभावना है।
शहर में नगर निगम की ओर से दिव्य नगर सहित अन्य योजनाओं के तहत बड़ी परियोजनाओं का काम हो रहे हैं। इसमें सेक्टर-17 में 52.87 करोड़ रुपये से गुरु अर्जुन नगर समीप ओपन एयर थिएटर एवं ऑडिटोरियम का निर्माण और 7.19 करोड़ रुपये से वर्कशॉप, जिमखाना क्लब व गोबिंदपुरी तीनों सड़कों पर सुंदरीकरण, 15.65 लाख रुपये में शहीद भगत सिंह चौक के सुंदरीकरण सहित अन्य काम शामिल हैं।
यह काम जलभराव से लटक गए हैं। मानसून की बारिश में भी काम बाधित होने की आशंका है। ऐसे ही दिव्य नगर योजना में ही पुराना हमीदा में 5.15 करोड़ रुपये से पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के साथ पार्क निर्माण, 12.87 करोड़ रुपये से पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर फतेहपुर से बाडी माजरा तक साढ़े चार किमी लंबे रिवर फ्रंट सहित कई परियोजनाएं ई-निविदा प्रक्रिया में हैं। इन नई परियोजनाओं के धरातल पर उतरने में भी समय लग सकता है।
विज्ञापन
शहर की सभी बड़ी परियोजनाओं के काम समय पर पूरे कराए जाएंगे। साथ ही इसमें गुणवत्ता का भी पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस संबंध में अफसरों व ठेकेदारों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। - सुमन बहमनी, मेयर, नगर निगम।