{"_id":"6786b54f6042c13bb1017e46","slug":"we-will-help-the-poor-with-gurus-golak-singh-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-131531-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु की गोलक से करेंगे गरीबों की मदद : सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु की गोलक से करेंगे गरीबों की मदद : सिंह
Wed, 15 Jan 2025 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्ड नंबर 10 से चुनाव प्रत्याशी जत्थेदार मनमोहन सिंह ने वार्ड के आधा दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर सिख समाज के लोगों को अपने पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने गुरु की गोलक से गरीबों की मदद करने का भसोरा दिया।
उन्हों साध संगत से बातचीत करते हुए कहा कि आज से पहले जितनी भी प्रतिनिधि चुनकर आए हैं, उन्होंने कभी भी समाज के लिए बेहतर कार्य नहीं किया। उन्होंने पहले चुनकर आए ओहदेदारों पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई लोग तो गुरु की गोलक का नाजायज इस्तेमाल करते रहे और गुरु की गोलक से धन अपने पर्सनल कार्यों में खर्च करते रहे हैं। गुरु की गोलक पर सबसे पहला हक गरीब जरूरतमंद का है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के गुरुद्वारों की सालाना आमदनी सौ करोड़ से ज्यादा है। िसमें से तीसरा हिस्सा लगभग 30 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा शिक्षा व सामाजिक कार्यों के लिए निकाला जाता है। कपाल मोचन स्थित दशमेश स्कूल के हालात आप सभी के सामने हैं। 10 साल में स्कूल से कभी कोई बच्चा मेरिट लिस्ट में नहीं आया है। इस मौके पर गुरमेज सिंह, परमजीत सिंह पम्मी, अवतार सिंह, काका नंबरदार, हरबंस सिंह, जागीर सिंह, दीदार सिंह, हरिंदर सिंह, डिंपल कडकौली, गुरचरण, गुरप्रीत आदि मौजूद रहे।