फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   We will convey the message of cleanliness through the mega cleanliness drive

Yamuna Nagar News: सफाई महाअभियान से देंगे स्वच्छता का संदेश

Wed, 30 Sep 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 30 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
We will convey the message of cleanliness through the mega cleanliness drive
नगर निगम कार्यालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम ओर से सात अक्तूबर को सफाई महाअभियान चलाया जाएगा। निगम का दावा है कि इस महाअभियान में पांच हजार लोग एक साथ सफाई करेंगे। अभियान में भाग लेने के लिए नगर निगम की ओर से लोगों का पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण तीन अक्तूबर तक चलेगा।
निगम की योजना के अनुसार इसमें सफाई कर्मचारी, स्थानीय लोग, पार्षद, अधिकारी, स्वयंसेवक भाग लेंगे। नगर निगम अधिकारियों का दावा है कि एक साथ सफाई करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया जाएगा। निगम आयुक्त महाबीर प्रसाद के अनुसार किसी नगर निगम के अभियान में एक साथ इतने लोग सफाई करने का रिकॉर्ड दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

पंजीकरण करवाने वाले हर व्यक्ति को पहचान पत्र जारी किया जाएगा। इसे लेकर नगर निगम आयुक्त ने पार्षदों व अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। आयुक्त ने सोशल मीडिया पर इसका प्रचार करने के आदेश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ा जाए। आयुक्त के अनुसार उनका लक्ष्य कम से कम 5,000 लोगों को अभियान से जोड़ना है। परंतु इसमें सात से दस हजार लोगों के जुड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सफाई महाअभियान में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, सामाजिक व धार्मिक संस्थाएं, स्वयंसेवी संगठन, स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थी, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि और शहरवासी भाग लेंगे। अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
नगर निगम आयुक्त के मुताबिक महाअभियान के लिए प्रचार शुरू कर दिया गया है। लोगों को स्वच्छता के लिए लिए जागरूक किया जा जार है। मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क तथा इसके आसपास के क्षेत्र और गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान सहायक अभियंता मृणाल जयसवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक विनोद बेनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक गोविंद शर्मा, मुक्ता, लोकेश, पार्षद अरुण कुमार, भावना बिट्टू, तिलक राज, सुनैना शर्मा, मनु कृष्ण सिंगला, संदीप धीमान, दीक्षित कुमार, उज्ज्वल बनयाल, हरजीत आनंद, विक्रम राणा, मंजीत कौर के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed