{"_id":"697fab79dac84e3cea039ae8","slug":"we-pay-tribute-to-the-sacrifice-of-ias-officer-madan-lal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-150761-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आईएएस मदन लाल के बलिदान को किया नमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आईएएस मदन लाल के बलिदान को किया नमन
Mon, 02 Feb 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
गांव ललहाड़ी कलां में श्रद्धांजलि सभा में मौजूद मुख्य अतिथि व अधिकारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। पैतृक गांव ललहाड़ी कलां में शहीद आईएएस अधिकारी मदन लाल वर्मा के शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। उन्हें छोटे भाई अंबाला मंडलायुक्त संजीव वर्मा, ग्रामीणों, सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक अधिकारियों और आयुष विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शहीद अधिकारी को नमन किया।
श्रद्धांजलि सभा में संजीव वर्मा ने बलिदानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कहा कि मदन लाल वर्मा जैसे अधिकारी देश और समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका जीवन यह सिखाता है कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि है और इसके लिए किसी भी बलिदान से पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर आयुष विभाग की ओर से गांव में एक विशाल आयुष चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें अतिरिक्त निदेशक विजेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि रहे।
शिविर में आयुर्वेद, होम्योपैथी और योग विशेषज्ञों ने निशुल्क परामर्श व दवाइयां दीं। गौरतलब है कि 1 फरवरी 1992 को अंबाला के कक्कड़ माजरा में आतंकवादियों के कायराना हमले में आईएएस अधिकारी मदन लाल वर्मा अपने परिवार सहित शहीद हो गए थे। उस समय वे तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे। उनकी शहादत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था और आज भी उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और साहस को मिसाल के रूप में याद किया जाता है।