फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging in Vipin Colony Due to Clogged Sewers; Resentment Brews Among Residents

Yamuna Nagar News: विपिन कॉलोनी में सीवरेज जाम से जलभराव, लोगों में पनप रहा रोष

Mon, 23 Mar 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 23 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging in Vipin Colony Due to Clogged Sewers; Resentment Brews Among Residents
सीवर जाम होने से गली में जमा गंदा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की विपिन कॉलोनी, काली मंदिर के पास पिछले काफी समय से सीवरेज जाम और जलभराव की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। कॉलोनी की सड़कों पर गंदा पानी भरा रहने से जहां आवागमन प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों को बदबू और बीमारियों का खतरा भी सता रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी की नालियां सीधे सीवरेज लाइन से जुड़ी हुई हैं, जिसके कारण घरों से निकलने वाला कूड़ा-कचरा और गंदगी सीवर में चली जाती है। इससे सीवर बार-बार जाम हो जाता है और गंदा पानी सड़कों पर ओवरफ्लो होकर भर जाता है। हालात यह हैं कि कई जगहों पर लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी जय सैनी ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों को शिकायत दी जा चुकी है। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई और उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि हर बार केवल अस्थायी राहत देकर मामले को टाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग की ओर से मौके पर पहुंचकर सीवर से भरे पानी को निकलवाया गया, जिससे कुछ समय के लिए राहत जरूर मिली, लेकिन समस्या जल्द ही फिर से खड़ी हो गई। विभाग द्वारा नगर निगम को लिखे गए पत्र में भी इस समस्या को गंभीर बताते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि जब तक नालियों का कनेक्शन सीवरेज लाइन से अलग नहीं किया जाएगा, तब तक यह समस्या बनी रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि कॉलोनी की सड़क को ऊंचा उठाकर पक्का बनाया जाए, ताकि बारिश या सीवर जाम होने की स्थिति में पानी जमा न हो।

सीवर जाम होने से गली में जमा गंदा पानी। संवाद

सीवर जाम होने से गली में जमा गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed