फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Waterlogging due to rain, people faced problems

Yamuna Nagar News: बारिश से जलभराव, लोगोें ने झेलीं परेशानियां

Thu, 18 Jul 2024 07:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging due to rain, people faced problems
यमुनानगर। जिले में बुधवार को तेज बारिश से कई जगह पर जलभराव हो गया। नाले ओवरफ्लो हो गए और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गांधी नगर में रेलवे अंडरपास में कई फीट पानी भरने से रास्ता अवरूद्ध हो गया और कई बाइक पानी में बंद हो गई।
विज्ञापन

जिले में औसतन 42 एमएम बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर में हुई। बिलासपुर से कपालमोचन जाने वाले रास्ते और बिलासपुर-जगाधरी स्टेट हाईवे पर वीटा मिल्क प्लांट के पास पानी भरने से वाहन चालक काफी परेशान रहे। वहीं प्रतापनगर, छछरौली, साढौरा के अलावा शहर में भी अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में कन्हैया साहिब चौक के नजदीक हरियाणा वेयरहाउस के गोदाम के अलावा बस स्टैंड यमुनानगर के बाहर, औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों, शक्ति नगर, आजाद नगर, लाजपत नगर, जगाधरी बस स्टैंड, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के रास्ते पर, गंगा नगर कॉलोनी, टाउन हॉल जगाधरी में भी बारिश का पानी काफी देर तक सड़कों पर भरा रहा। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

धान व गन्ने की फसल के लिए वरदान
यह बारिश ऐसे समय पर हुई है जब खेतों में धान व गन्ने की फसल सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही थी। बारिश न होने से धान के खेतों में दरारें आने लगी थी। धान के सूखने पर संकट आ गया था। इसी तरह गन्ने की फसल भी सूखने लगी थी। क्योंकि किसान फसलों की सिंचाई के लिए केवल ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर होकर रह गए थे। जिससे सभी खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। ऐसे में बारिश की फसल से धान की फसल की बढ़वार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

बारिश से छोटा बस स्टैंड व मुख्य बाजार जलमग्न
बिलासपुर। सुबह लगभग दो घंटे तक चली तेज बारिश से छोटा बस स्टैंड पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। वहीं बिलासपुर के काली माता मंदिर के पास बागड़ी लुहार बस्ती भी पानी में डूब गई। लोगों को गर्मी से तो राहत मिली परंतु कुछ निचले क्षेत्रों की गलियों में जल भराव हो गया। वहीं कस्बा के मुख्य बाजार में जल भराव होने से दुकानदारों को परेशानी हुई। रेस्ट हाऊस की पुरानी बिल्डिंग के पास भी बारिश का पानी भर गया। अनाज मंडी के गेट नंबर एक पर दो से तीन फीट तक पानी जमा हो गया। इसी तरह वीटा मिल्क प्लांट के परिसर, एमआर इंटरनेशनल स्कूल के गेट पर पानी भर गया। उधर बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश से किसानों को धान लगाने में आ रही दिक्कत भी कम हो गई।
--------

बरसात से मौसम खुशगवार, किसानों को राहत
साढौरा। लंबे इंतजार के बाद मूसलाधार बारिश से मौसम खुशगवार हुआ तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत के साथ किसानों को भी अच्छी फसल की आस बंध गई है। मानसून में अभी तक सूखा ही रहने से किसानों को बहुत चिंता हो रही थी। रोपाई हो चुके धान के खेत पानी के कमी से सूखने लगे थे तो किसानों ने बाकि खेतों में धान की रोपाई का काम रोक दिया था। अब बारिश से अब धान की रोपाई संभव होने के अलावा पशु चारे की फसलों की बिजाई भी हो सकेगी। वहीं यह बरसात गन्ने की फसल के लिए रामबाण सिद्ध होगी। इस बरसात के कारण बिजली की मांग में कमी आने से बिजली संकट भी काफी हद तक हल हो जाएगा।
-----------
15 दिनों बाद बारिश होने से गर्मी से राहत
प्रतापनगर। क्षेत्र में बारिश होने से लोगों ने जहां राहत की सांस ली वहीं पानी निकासी का इंतजाम न होने के कारण बारिश का पानी कस्बा में अनाज मंडी समेत कई जगहों पर भर गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अनाज मंडी प्रतापनगर की सड़कों में पानी भर गया। जिस ठेकेदार में विभाग की लापरवाही उजागर हो गई। लगभग 15 दिनों के बाद बुधवार को मौसम में हुए बदलाव के बाद सुबह बारिश हुई जिससे मौसम सुहावना हो गया। कई जगहों पर हुआ जलभराव हुआ हालांकि वर्षा होने से लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हाल ही दिनों में हल्की वर्षा की संभावना जताई है।

-----------

नेशनल हाईवे पर बढ़ी परेशानी
छछरौली। बारिश के कारण छछरौली में भी निचली जगहों पर पानी भर गया। बाजार के अलावा जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर भी वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा में पंजाबी ढाबा के पास हाईवे की हालत खस्ता होने के कारण गड्ढों में पानी भर गया। शेरपुर से पहले नदी पर बने पुल पर पानी की निकासी न होने से भी लोग परेशान रहे। इस पुल से ज्यादातर माइनिंग जोन से आने वाले वाहन निकलते हैं। रेत पुल पर गिरता रहता है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed