फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water pipeline is closed in Faizpur for two months, Yamunanagar

फैजपुर में दो माह से बंद है पानी की पाइपलाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Water pipeline is closed in Faizpur for two months, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रताप नगर। गांव फैजपुर में पिछले दो महीने से पाइपलाइन बंद पड़ी है। जिससे कई घरों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण आसपास के जलघरों और टैंकरों के माध्यम से पानी लाकर दैनिक कार्यों को कर रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने समस्या के संबंध में कई बार विभाग को सूचित किया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि हालांकि गांव में ट्यूबवेल का कार्य चल रहा है, लेकिन कई जगहों पर अभी पाइपलाइन तक नहीं डाली गई है। ऐसे में लोगों के लिए पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि बंद पड़ी पाइपलाइन को खुलवाया जाए ताकि पेयजल की समस्या का समाधान हो सके।
विज्ञापन

ग्रामीण सलामू, इमरान, मुंशी, नूर हसन व सुलेमान आदि का कहना है कि फैजपुर की जामा मस्जिद के सामने बने डेरों व अन्य कई जगहों पर पिछले दो महीने से पानी की पाइप लाइन बंद पड़ी है। इससे दर्जनों घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा। ऐसे में लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इतना ही नहीं लोगों को पैसे देकर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोगों को नहाना तो दूर पीने का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि उनके घरों में डाली गई पाइप लाइन को ठीक करवाया जाए ताकि पानी सुचारु रूप से मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन घरों की पाइप लाइन खराब हो चुकी है। उनका दोबारा से एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है। जब तक एस्टीमेट बनकर आता है तब तक उनके पाइप लाइनों को ठीक करवा दिया जाएगा ताकि उनको पानी की समस्या न हो। - प्रमोद कुमार, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed