Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water level of Hathinikund Barrage is normal, employees are alert

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज का जलस्तर सामान्य, कर्मचारी सतर्क

Wed, 03 Jul 2024 05:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Jul 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Water level of Hathinikund Barrage is normal, employees are alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ाें पर हुई बारिश का अभी यमुना के जलस्तर में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। हथिनीकुंड बैराज पर अभी यमुना का जलस्तर सामान्य बना हुआ है। मंगलवार शाम को बैराज पर कुल 6335 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
हथिनीकुंड बैराज पर फिलहाल पहाड़ों पर पिघल रही बर्फ का ही पानी पहुंच रहा है। हालांकि विभाग की ओर से कर्मचारियों को अलर्ट दिया गया है। बैराज के पानी की स्थिति पर हर घड़ी नजर रखी जा रही है चूंकि मानसून शुरू हो गया है। पहाड़ों पर रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ऐसे में यमुना का जलस्तर कभी भी बढ़ सकता है।
विज्ञापन

बैराज कार्यालय के अनुसार मंगलवार को शाम पांच बजे 6335 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह पांच बजे पानी की मात्रा 7216 क्यूसेक थी। वहीं सुबह छह बजे, 6958, सात बजे 6601, आठ बजे 6018, नौ बजे 5949, दस बजे 6401, सुबह 11 बजे 6825, दोपहर 12 बजे 7643 और एक बजे 6723, दो बजे 4894, तीन बजे 5246, चार बजे 5356 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। जिसमें से यमुना को 352 पश्चिम नहर में 5184 और यूपी को 799 क्यूसेक पानी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed