फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water level at the barrage decreased, flood threat to Delhi averted

Yamuna Nagar News: बैराज पर जलस्तर घटा, दिल्ली पर बाढ़ का संकट टला

Mon, 11 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Water level at the barrage decreased, flood threat to Delhi averted
 बैराज से दिल्ली की ओर नदी में छोड़ा जा रहा बाढ़ का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश अब थम गई है। ऐसे में हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर भी घट गया। जोकि रविवार को 33 हजार 914 क्यूसेक दर्ज किया गया। वहीं जलस्तर के घटने के बाद दिल्ली में आने वाली बाढ़ की आफत का संकट भी टल गया गया।
पिछले तीन दिन से पहाड़ों के कैचमेंट एरिया में बारिश हो रही थी, जिससे बैराज का जलस्तर में वृद्धि हुई। पानी का 71 हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। ऐसे में दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ जाता। लेकिन अब बैराज पर स्थिति सामान्य हो गई है। बैराज पर मौजूदा जलस्तर को दिल्ली की ओर डायवर्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को यमुना नदी का जलस्तर 46000 क्यूसेक रहा जो बरसात के कम होते ही धीरे-धीरे घटना शुरु हो गया है। कंट्रोल रूम के मुताबिक बैराज से यूपी को 1510 क्यूसेक तथा हरियाणा व दिल्ली को पश्चिमी यमुना नहर से 13310 क्यूसेक पानी किया आपूर्ति की जा रही है। सरप्लस 19094 क्यूसेक पानी को दिल्ली की ओर यमुना नदी में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अभी स्थिति सामान्य है, परंतु सिंचाई विभाग के अधिकारियों की तरफ से बैराज के इंचार्ज को तत्पर अलर्ट रहने के निर्देश है। उधर, सिंचाई विभाग के एक्सईएन विजय गर्ग कहना है पहाड़ों पर हुई मूसलाधार बारिश से यमुना का जलस्तर बढ़ा है।अभी स्थिति सामान्य चल रही है। पहाड़ी इलाकों में बारिश होने से जलस्तर में कुछ बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed