फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water level at Hathinikund Barrage decreases, fear of crisis

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज पर घटा जलस्तर, संकट की आशंका

Tue, 31 Mar 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 31 Mar 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Water level at Hathinikund Barrage decreases, fear of crisis
हथिनी कुंड बैराज। आर्काइव
प्रतापनगर (यमुनानगर)। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लंबे समय से बारिश न होने के कारण हथिनी कुंड बैराज पर पानी की आवक तेजी से कम हुई है। इससे सिंचाई और पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका गहरा गई है। वहीं किसानों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 5 बजे बैराज पर कुल 2168 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। इसमें से 158 क्यूसेक पानी यूपी की ओर, 352 क्यूसेक यमुना नदी में और 1658 क्यूसेक पश्चिमी यमुना नहर में छोड़ा गया। दिनभर के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह 6 बजे 2181, 8 बजे 2217, 10 बजे 3722, दोपहर 12 बजे 5948, 2 बजे 3389, 4 बजे 2793 और शाम 5 बजे 2168 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।
विज्ञापन

इन आंकड़ों से साफ है कि जलस्तर में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुल मात्रा लगातार घटती जा रही है। बैराज के एक्सईएन विजय गर्ग के अनुसार, बारिश की कमी इसका मुख्य कारण है। यदि जल्द ही पर्याप्त वर्षा नहीं हुई तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है, जिससे सिंचाई के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed