{"_id":"68bb37ed1f28a5d70e0bccad","slug":"water-is-leaking-in-the-hospital-preparations-are-being-made-to-paint-it-with-an-expenditure-of-one-crore-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-143346-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अस्पताल में टपक रहा पानी, एक करोड़ से रंग-रोगन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अस्पताल में टपक रहा पानी, एक करोड़ से रंग-रोगन की तैयारी
Sat, 06 Sep 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिविल सर्जन कार्यालय की दीवार में आई सीलन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सवा दो साल पहले 105 करोड़ रुपये से बने जिला नागरिक अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय के लिए अब एक करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इस राशि से अस्पताल में रंग-रोगन करके खामियों को छिपाया जा रहा है।
वहीं अस्पताल की छत से टपकने वाले पानी, जाम सीवरेज, शौचालयों की बदहाली को दूर करने तथा टूटी खिड़कियों व दरवाजों की अनदेखी की जा रही है। अभी अस्पताल में में कहीं पर भी रंग, रोगन कराने की जरूरत नहीं थी।
सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि अभी भवन की देखरेख का जिम्मा इसका निर्माण करने वाली एजेंसी के पास है। अधिकारी एजेंसी से कोई काम नहीं करवा पा रहे। अस्पताल के डॉक्टर खुलकर भले ही कुछ न कह रहे हों, लेकिन वह इन सब खामियों के लिए सीधे तौर पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और भवन निर्माण करने वाली एजेंसी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन
क्योंकि जब से अस्पताल का भवन बना है तब से इसकी छत से पानी टपक रहा है। गंदे पानी की निकासी के लिए जो पाइप दबाए गए हैं वह बाहर से न होकर छत के नीचे से सिलिंग के अंदर से डाल रखे हैं। जैसे ही पाइप जाम हुआ तो गंदा पानी डॉक्टरों की मेज पर तो कभी मरीजों के बिस्तर या वार्ड में टपकने लगता है। शौचालयों की सफाई के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सफाई न होने से इनकी हालत बद से बदतर हो चुकी है।
अस्पताल की छत पर पानी की टंकियां रखी गई हैं। जैसे ही टंकी भर जाती है तो पानी ओवरफ्लो होकर छत पर जमा हो जाता है। यही पानी दीवारों व बिजली के पाइपों से रिसते हुए दीवारों में खप रहा है। जिससे मरीजों के वार्डों में भी सीलन आई हुई है। शुक्रवार को भी अस्पताल की छत से पानी टपक रहा है।
लगातार लिखे जा रहे पीडब्ल्यूडी को पत्र
अस्पताल के नवनिर्मित भवन से लगातार दीवारों पर लगी टाइलें गिरती रही।लगातार मिल रही खामियों को लेकर डीसी ने जांच के लिए कमेटी बनाई। खामियां दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीडब्ल्यूडी को लगातार पत्र लिखे गए। पीडब्ल्यूडी के अधिकारी आते और अस्पताल का चक्कर काट कर चले जाते। अभी तक एक भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
जिला नागरिक अस्पताल में करीब एक करोड़ रुपये से कार्य होना है। इस राशि से अस्पताल में रंग, रोगन के अलावा पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा जो भी खामियां होंगी, उन्हें दूर कराया जाएगा।
-पुनीत मित्तल, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी।