फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Water crisis at Hathinikund Barrage

Yamuna Nagar News: हथिनीकुंड बैराज पर जल संकट

Sun, 23 Jun 2024 05:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
Water crisis at Hathinikund Barrage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


प्रतापनगर (यमुनानगर)। देश की राजधानी दिल्ली जल संकट से जूझ रही है, वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी शर्मा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई हैं। आतिशी शर्मा ने आरोप लगाया है कि हरियाणा उनके हिस्से का पानी उन्हें मुहैया नहीं करवा रहा है। हालांकि इससे पहले हरियाणा और दिल्ली के बीच बयानों की तलवार खिंच चुकी हैं, लेकिन दिल्ली के आरोप ज्यों के त्यों हैं। वहीं हथिनी कुंड बैराज पर पानी का संकट है।
आम आदमी पार्टी हरियाणा ने शनिवार को एक्स पर एक वीडियो डाला और वीडियो से आरोप लगाया कि दिल्ली को उसके हिस्से का पानी नहीं मिल रहा है। वीडियो में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष गगनदीप, जिला सचिव राहुल भान और दो अन्य नेताओं ने करीब दो मिनट का एक वीडियो बनाया। जिसे आम आदमी पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर उसे पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन

वीडियो में दिखाया गया कि दिल्ली की तरफ वाले सभी 18 गेट बंद हैं और वेस्टर्न यमुना के सभी 10 गेट भी बंद हैं।मौके पर पाया कि दिल्ली की तरफ सभी 18 गेट जरूर बंद है, उसकी वजह ये है कि उससे आगे रिवर बेड का काम चल रहा है। वेस्टर्न यमुना के तीन गेट पूरी तरह से खुले हैं, जो पानी हरियाणा और थोड़ी आगे जाकर दिल्ली की तरफ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेज रीडर शेर सिंह ने बताया कि हथिनी कुंड बैराज पर पानी का लेवल पहले से कम है। लेकिन कोई भी गेट बंद नहीं किया है। यदि गेट बंद करेंगे तो पानी गेट के ऊपर से निकल जाएगा। उन्होंने बताया कि हथिनी कुंड बैराज पर सुबह पांच बजे 2571 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। सुबह छह बजे 5292, सात बजे 5779, सुबह आठ बजे 5388, नौ बजे 4766, दस बजे 4574, सुबह 11 बजे 2978 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया।

दोपहर 12 बजे 2978 क्यूसेक, दोपहर एक बजे 2585 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। दोपहर दो बजे 2571, तीन बजे 2290 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। शाम चार बजे 1913 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं शाम पांच बजे 2062 यमुना में 352 पश्चिमी नहर 1616 और यूपी की तरफ 94 क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed