{"_id":"63029c337246da24c41fb25b","slug":"water-cannon-used-after-clashes-with-protesters-traveling-to-education-minister-s-residence-yamuna-nagar-news-knl1185250152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री आवास कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों से झड़प के बाद वाटर कैनन का हुआ प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री आवास कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों से झड़प के बाद वाटर कैनन का हुआ प्रयोग
Water cannon used after clashes with protesters traveling to Education Minister's residence
- फोटो : Yamuna Nagar
Link Copied
जगाधरी। ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के विरोध में रविवार को विभागीय कर्मियों ने शिक्षामंत्री आवास कूच किया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस की ओर से महाराजा अग्रसेन चौक पर बैरिकेड्स लगाए गए थे, जहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। जब प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर रुकने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग करना पड़ा। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। स्थिति को बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कर्मचारी नेताओं से वार्ता की और एक प्रतिनिधिमंडल को शिक्षामंत्री से मिलने के लिए भेजा, जहां ज्ञापन सौंपकर कर्मियों ने शिक्षामंत्री को मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन
मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन राज्य प्रधान संदीप सांगवान, कोषाध्यक्ष मुकेश खरब, महासचिव हितेंद्र सिहाग ने बताया कि उनकी तीन मुख्य मांगे हैं। घर से 400 किलोमीटर दूरी पर सेवा दे रहे कर्मचारियों की बदली की जाए। पंजाब की तर्ज पर उन्हें वेतन दिया जाए। प्रदेश में मर्ज किए गए स्कूल वापस लिए जाए और यह निर्णय रद किया जाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे कर्मियों पर पुलिस की ओर से वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन को मजबूर होंगे। इससे पहले शिक्षा विभाग में काम करने वाले प्रदेश भर से लिपिक मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन और सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मी जगाधरी में एकत्रित हुए। फिर दोपहर बाद करीब तीन बजे शिक्षामंत्री आवास घेराव के लिए कूच किया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए महाराजा अग्रसेन चौक पर पुलिस-प्रशासन की ओर से पुख्ता तैयारी की गई थी। यहां पर सभी डीएसपी, थानों के प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल तैनात था। यही कारण है कि जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड्स हटाने और पार करने का प्रयास किया तो पुलिस ने वाटर कैनन की बौछार कर दी। अचानक भगदड़ के बाद पानी की बौछार थमते ही एकबार फिर प्रदर्शनकारियों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस प्रकार थोड़ी देर के अंतराल में चार बार पुलिस को वाटर कैनन का प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित करना पड़ा।
Water cannon used after clashes with protesters traveling to Education Minister's residence- फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।