फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Washing machine bought for Rs 12 lakh got damaged within a month

Yamuna Nagar News: एक माह में ही खराब हो गई 12 लाख में खरीदी वाशिंग मशीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Washing machine bought for Rs 12 lakh got damaged within a month
यमुनानगर। मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल में बेड शीट व अन्य चादरें धोने के लिए खरीदी गई नई वाशिंग मशीन एक माह में ही खराब हो गई। यह मशीन अस्पताल की तरफ से जैम पोर्टल से खरीदी गई थी। सरकारी विभागों के लिए ज्यादातर सामान की खरीद इसी पोर्टल से होती है। हालांकि मशीन अभी वारंटी में है, फिर भी एक माह में इस मशीन का खराब हो जाना इसकी गुणवत्ता पर सवालिया निशान लगाता है। अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने मशीन के खराब होने की शिकायत पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला से की है। जिसके बाद मशीन सप्लाई करने वाली एजेंसी से संपर्क कर इसे ठीक कराने की कवायद शुरू हो गई।
विज्ञापन

वहीं इस मशीन को खरीदते समय यह भी दावा किया गया था कि इसमें पुरानी मशीन से ज्यादा बेड शीट की धुलाई होगी। परंतु नर्सिंग स्टाफ का कहना है कि पुरानी मशीन में एक समय में जहां सात बेड शीट की धुलाई होती थी। नई मशीन में केवल पांच बेड शीट ही एक बार में धुल रही हैं। इससे काम आसान होने के बजाय और ज्यादा बढ़ गया है। जबकि इस मशीन को खरीदने का मकसद केवल यही था कि ज्यादा बेड शीट एक साथ धुलने से काम आसान हो जाएगा। इसमें ज्यादा चादर तो नहीं धुल पा रही, उल्टा एक माह में ही यह खराब भी हो गई। पहले अस्पताल में जो मशीन थी वह पुरानी हो चुकी थी।
विज्ञापन

ठीक से सफाई न होने से कई बार मरीज भी इन्हें बेड पर बिछवाने में आनाकानी करते थे। ऐसे में मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल के लिए नई वाशिंग मशीन खरीदी गई। इस मशीन को करीब साढ़े 12 लाख रुपये से खरीदा गया है। इस मशीन की एक बार में वाशिंग क्षमता 60 किलोग्राम है। धोने के बाद यह शीट को सूखा भी सकती है। पहले बेड शीट को धूप में सुखाना पड़ता था। अब सर्दी का मौसम है तो इस मशीन का काफी फायदा होता। परंतु उससे पहले ही यह खराब हो गई। जिला नागरिक अस्पताल में अब 200 बेड का हो गया है। 105 करोड़ रुपये से अस्पताल का नया भवन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मशीन अभी वारंटी में है: दिव्या मंगला
मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. दिव्या मंगला ने बताया कि नर्सिंग स्टाफ की तरफ से बताया गया है कि वाशिंग मशीन में कुछ खराबी आ गई है। यह मशीन अभी वारंटी में है। मशीन सप्लाई करने वाली एजेंसी को इसके बारे में अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed