फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Warning of employees, if no job is found, today siege will be surrounded by civil surgeon

कर्मचारियों की चेतावनी, नौकरी नहीं मिली तो आज करेंगे घेराव सिविल सर्जन का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Warning of employees, if no job is found, today siege will be surrounded by civil surgeon
यमुनानगर। नौकरी से निकाले गए ठेका स्वास्थ्य कर्मियों को आदेश के बाद भी ड्यूटी ज्वाइन न कराने पर उन्होंने शुक्रवार को सिविल सर्जन का घेराव करने की चेतावनी दी है। जिला प्रधान सुमित ऋषि ने धरने की अध्यक्षता करते हुए बताया कि नए ठेके में निकाले गए कर्मचारियों को 13वें दिन भी नौकरी पर वापस नहीं लिया गया। जिस पर वीरवार को भी कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल के ट्रामा सेंटर में धरना दिया। कर्मचारियों ने प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रिटायर्ड कर्मचारी व सीटू नेता विनोद त्यागी, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सह सचिव मांगेराम तिगरा, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश राणा, प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज, नगरपालिका शाखा प्रधान राजकुमार ससोली, सदस्य प्रेम प्रकाश ने बताया कि बीते 13 मई को महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं पंचकूला हरियाणा के द्वारा पुराने कर्मचारियों को बहाल करने सिविल सर्जन को पत्र जारी किया था, लेकिन यहां के सिविल सर्जन ने अपने अड़ियल रुख के कारण अभी तक कोई कदम नहीं उठाया, जिससे जाहिर होता है कि वे कर्मचारियों के आंदोलन की ताकत को देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि संघ प्रतिनिधिमंडल की सिविल सर्जन से कर्मचारियों की नौकरी बहाली को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है।
विज्ञापन

कई बार पत्राचार भी हो चुका है, लेकिन सिविल सर्जन ने अभी तक भी संघ को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उनके इस रवैये के कारण अब कर्मचारियों के सब्र का बांध टूटने लगा है और अब वो आरपार करने के मन बना चुके हैं। इसलिए धरने के दौरान सर्व कर्मचारी संघ रिटायर्ड कर्मचारी संघ सीटू व स्वास्थ्य ठेका यूनियन ने आपात बैठक की, जिसमें कहा गया कि शुक्रवार को आने पर यदि कर्मचारियों के अस्पताल आने पर ड्यूटी पर वापस न लिया गया, तो संघ विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया जाएगा। शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। संघ ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान फैलने वाली अव्यवस्था व लोगों को होने वाली परेशानियों के लिए कर्मचारियों को जिम्मेदार न ठहराया जाए। एसकेएस के जिला प्रेस सचिव गुलशन भारद्वाज ने कहा कि कर्मचारियों की बहाली को लेकर अनाप शनाप बातें प्रचारित की जा रही है, जिससे कर्मचारियों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन प्रदेश महानिदेशक के आदेशों को भी वे धता बता रहे हैं। महानिदेशक के आदेशों के एक सप्ताह बाद भी कर्मचारियों को नौकरी पर वापस नहीं लिया गया है। सिविल सर्जन की यह मनमानी संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इस दौरान जिला प्रधान सुमित ऋषि, जिला सचिव नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष नरवेश शर्मा, कमल प्रदीप सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed