फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wards one to seven will be platforms for OpenGym

Yamuna Nagar News: वार्ड एक से सात तक के ओपनजिम के बनेंगे प्लेटफॉर्म

Wed, 26 Jul 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Wards one to seven will be platforms for OpenGym
नगर निगम यमुनानगर जगाधरी के वार्ड एक से सात तक में भी ओपन जिम के प्लेटफार्म बनेंगे। इस पर नगर निगम की ओर से 18.40 लाख रुपये खर्च करेगा। निगम अफसरों एस्टीमेट पर मंजूरी मिलते ही ई-टेंडर लगा दिया है। इससे पहले वार्ड-आठ से 22 में लगे ओपन जिम के प्लेटफार्म निर्माण के लिए 31.41 लाख के एस्टीमेट पर पांच माह की अवधि का टेंडर लगा था। अब शेष सात वार्डों में लगे ओपन जिम के प्लेटफॉर्म निर्माण का ई-टेंडर आठ माह की अवधि का है।
विज्ञापन

शहर में नगर निगम की ओर से विभिन्न पार्कों व अन्य स्थानों पर ओपन जिम लगाए गए थे। कई ओपन जिम के नीचे पक्के प्लेटफार्म नहीं बनाए। कच्चे स्थान पर लगी ओपन जिम की मशीने धंसने व उनके इस्तेमाल करने वालों के चोटिल होने का खतरा है। इसे देखते हुए निगम अफसरों ने इन ओपन जिम के नीचे पक्के प्लेटफॉर्म तैयार करने की योजना बनाई। इसके लिए वार्ड-8 से 22 में 31.41 लाख और वार्ड-एक से सात में 18.40 लाख अनुमानित खर्च पर टेंडर लगाए हैं।
विज्ञापन

वार्ड-15 में 1.30 लाख रुपये की लागत से पीर बाबा की मजार से नीरज के घर तक निकासी के पाइप डालने सहित सीसी गली का निर्माण का ई-टेंडर लगाया गया। इसके अलावा वार्ड-15 में 2.20 लाख रुपये की लागत से डॉ. भंडारी के घर से साथ लगती गली तक नाली व गली का निर्माण, वार्ड-12 में 14.39 लाख रुपये की लागत से अमरुत स्कीम में डाली गई पेयजल आपूर्ति लाइन से क्षतिग्रस्त गतियों की मरम्मत का ई-टेंडर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड-12 में 4.48 लाख रुपये की लागत से गांव पांसरा में पार्क के विकास व मरम्मत, वार्ड नौ में 4.85 लाख रुपये से आंबेडकर भवन में नौ मीटर मिनी हाई मास्ट लाइट व 12.5 मीटर हाई मास्ट लाइट लगाने, वार्ड-12 में 11 लाख रुपये की लागत से विभिन्न स्थानों पर विशेष मरम्मत के कार्य, वार्ड आठ में 27.40 लाख रुपये से जवाहर पार्क कॉलोनी में जोरावर सिंह के घर से शिव मंदिर और क्वात्रा के घर से पार्किंग एरिया तक ड्रेन व गली का निर्माण का ई-टेंडर लगाया गया है।



शहर के लिए जरूरी कामों के नियमानुसार टेंडर किए जा रहे हैं। प्रयास है कि प्रक्रिया पूरी कर समय पर काम पूरे कराए जाएं। इसके लिए संबंधित शाखा के अफसरों को निर्देश दिए गए हैं। - आयुष सिन्हा, आयुक्त, नगर निगम यमुनानगर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed