यमुनानगर
कैंप स्थित छोटे पार्क में साईं एनजीओ की ओर से लाकडाउन के चलते पिछले 26 दिनों से लगातार जरूरतमंदो को भोजन वितरित किया जा रहा हैं।संस्था के अध्यक्ष विशाल रेलन ने बताया कि इस कार्य में पूरे क्षेत्र के लोग अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना क्षेत्रवासियों के सहयोग के यह काम संभव ही नहीं था, सहयोग देने के लिए उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों का आभार जताया और कहा देश सेवा में सहयोग करने वाले यह भी किसी कोरोना योद्धाओं से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से जंग लड़ना सभी के लिए एक चुनौती है। सभी अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार, इस जंग में अपना-अपना सहयोग दे रहे हैं। चाहे वह पुलिसकर्मी हो, चाहे वह डॉक्टर हो, चाहे वह सामाजिक संस्थाएं हो। देश का गरीब तबका इस वक्त दोहरी लड़ाई लड़ रहा है। एक कोरोना वायरस है दूसरा गरीबी और भूख से। कोरोना वायरस से बचाने के लिए डॉक्टर अपना सहयोग कर रहे हैं, भूख से बचाने के लिए सामाजिक संस्थाएं अपना सहयोग दे रही है। उन्होंने बताया कि इस सेवा में अभी वडेरा, पंकज रेलन, संदीप शर्मा, शालू पंडित, अभी दूरेजा, गुरबख्श लाल, सतीश रेलन, सोनू मेहरा, सुरेंद्र, बंटी कुमार, सूरज शर्मा, गुरमीत जुनेजा द्वारा विशेष सहयोग किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि इन दिनों में किसी को भी भूखे नहीं रहने दिया जाएगा।