फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Wanted to improve her husband, wife said, I didn't know all this would happen

Yamuna Nagar News: पति को सुधारना चाहती थी पत्नी बोली मुझे नहीं पता था यह सब हो जाएगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Wanted to improve her husband, wife said, I didn't know all this would happen
छोटी से दुकान से खड़ा कर दिया काला साम्राज्य
विज्ञापन

यमुनानगर। एक दशक पहले नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी की छोटी सी दुकान थी। कॉलोनी के लोग उसे सरनेम काला के नाम से ज्यादा बुलाते थे, इसलिए कबाड़ी का काम करने से उसका नाम काला कबाड़ी पड़ गया। यह नाम लोगों की जुबां पर ऐसे चढ़ा कि शहर में दूर-दूर तक उसे इस नाम से जाना जाने लगा। धीरे-धीरे उसने इतना बड़ा साम्राज्य कैसे बना लिया, लोगों को पता भी नहीं चला। वर्षों बाद पुलिस को उसके काले कारनामे की जानकारी हुई।

कार्रवाई देख बेटे संग रो पड़ी काला कबाड़ी की पत्नी
जिस वक्त नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी की प्रापर्टी पर बुलडोजर से कार्रवाई हो रही थी। उस दौरान उसकी पत्नी अंजना वर्मा अपने बेटे के साथ वहीं पर थी। प्रशासन की इस कार्रवाई को देखकर वह रो रही थी। उसने जिस मामले में पुलिस को शिकायत दी थी उसे इसका अंदाजा नहीं था इसकी आंच उसके खुद के घर तक भी पहुंच जाएगी। वह शिकायत देकर केवल अपने पति को सुधारना चाहती थी। इसलिए इस कार्रवाई को देखकर उसकी आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे।
विज्ञापन

काला कबाड़ी की पत्नी अंजना ने यह दी थी शिकायत
पुलिस को दी शिकायत में अंजना वर्मा ने बताया कि पति नरेश उर्फ काला कबाड़ी और उसके साथी सोनू तथा बलवंत राय वर्मा लड़कियों को नौकरी का झांसा देकर गलत काम करने के लिए अन्य जगहों पर सप्लाई करते हैं। इस काम में और भी कई लोग शामिल हैं। इनमें अजय, दीप अंकित, सोनू, पपुआ, अजय का भी नाम है। ये सब शराब अफीम, गांजा, स्मैक, हथियारों आदि की सप्लाई करते हैं। इसके अलावा गरीब लोगों को अधिक ब्याज पर पैसे देते हैं और जो पैसे नहीं लौटा पाते उनके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंजना ने बताया कि एक दिन उसने अवैध हथियारों को देखा था, तब आरोपी सोनू ने उसके साथ मारपीट कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अंजना के मुताबिक उसका पति नरेश उसे कोई खर्चा नहीं देता था। एक दिन वह अपने बच्चों को लेकर पीजी में पति नरेश के पास जाकर खर्च के लिए पैसे मांगे तो उसने फायरिंग कर दी, इस गोली के निशान अभी भी कमरे की छत पर बने हुए हैं। इसके बाद वह जान बचाकर वहां से बच्चों को लेकर भाग निकली। इसके बाद उसने एसपी गंगाराम पूनिया को इस संबंध में शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed