{"_id":"6a4ab8c81281826f650af4b9","slug":"walls-of-the-civil-surgeons-office-have-caved-in-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-158985-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सिविल सर्जन कार्यालय की दीवारें धंसी, टाइलें हटीं तो दिखी खामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सिविल सर्जन कार्यालय की दीवारें धंसी, टाइलें हटीं तो दिखी खामी
Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
टाइलें हटने के बाद दीवार में दिखाई दे रही दरार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। 105 करोड़ रुपये की लागत से बने 200 बेड के जिला नागरिक अस्पताल और इसके परिसर में स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में निर्माण संबंधी खामियां थमने का नाम नहीं ले रहीं। अब सिविल सर्जन कार्यालय की दीवारें धंसनी शुरू हो गई हैं। टाइलें हटने के बाद दीवारों में करीब दो इंच तक की दरार दिखाई दे रही हैं।
सिविल सर्जन कार्यालय में बने मीटिंग हॉल के पीछे तीन स्थानों पर दीवारें नीचे की ओर धंसी हुई मिली हैं। इन स्थानों पर दीवार और निर्माण के बीच करीब दो इंच तक का अंतर आ गया है। इस खामी का पता उस समय चला, जब दीवारों पर लगी टाइलों को हटाया गया। यदि टाइलें नहीं गिरतीं और उन्हें नहीं हटाया जाता तो संभवतः इसका पता भी नहीं चल पाता।
विशेषज्ञों के अनुसार किसी बहुमंजिला भवन की दीवार में इस प्रकार का अंतर सामान्य नहीं माना जाता। सिविल सर्जन कार्यालय तीन मंजिला है और इसके नीचे बेसमेंट भी बना हुआ है। ऐसे में दीवारों के धंसने की तस्वीर सामने आने के बाद भवन की दीर्घकालिक सुरक्षा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
पांच मंजिला 200 बेड के अस्पताल और परिसर में बने तीन मंजिला सिविल सर्जन कार्यालय का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 11 मई 2023 को किया था। अस्पताल भवन को बने तीन वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन उद्घाटन के बाद से ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।
अस्पताल भवन में सामने आई यह कोई पहली खामी नहीं है। पिछले तीन वर्षों के दौरान अस्पताल की दीवारों से 12 बार टाइलें गिर चुकी हैं। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन की बाहरी दीवारों पर लगी प्रत्येक टाइल की हथौड़ी से जांच कराई जा रही है। जो टाइलें थोथली मिल रही हैं, उन्हें हटाया जा रहा है। ट्रेनिंग हॉल और स्वयं सिविल सर्जन के कार्यालय के फर्श की टाइलें भी पहले उखड़ चुकी हैं।
निर्माण सामग्री के लिए गए थे नमूने
निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल इसलिए भी गंभीर हो जाते हैं क्योंकि करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन में इतनी कम अवधि में बार-बार टाइलों का उखड़ना, टूटना और अब दीवारों का धंसना सामान्य नहीं माना जा सकता। कुछ दिन पहले अतिरिक्त उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता के साथ सिविल सर्जन कार्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान निर्माण सामग्री के नमूने भी जांच के लिए लिए गए थे। अभी तक न तो जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है और न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री निर्धारित मानकों के अनुरूप थी या नहीं।