{"_id":"61abc277d7ac383c0f3a7706","slug":"wagon-xi-beat-cwm-complex-by-94-runs-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl91726028","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैगन इलेवन ने सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स को 94 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैगन इलेवन ने सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स को 94 रन से हराया
विज्ञापन
खिलाड़ियों से साथ मौजूद अतिथि व आयोजक। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। जगाधरी वर्कशॉप के रेलवे खेल ग्राउंड में चल रही इंटर शॉप लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को वैगन इलेवन व सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स के बीच मैच खेला गया। वैगन इलेवन ने सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स को 94 रन से हराया।
मुख्य अतिथि के तौर पर जगाधरी वर्कशॉप के डिप्टी सीएमई जीसी सिंह पहुंचे। वैगन इलेवन के कप्तान ललित ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया और सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स के कैप्टन अरुण को फील्डिंग के लिए आमंत्रित किया। मैच में वैगन इलेवन ने पहले बैटिंग करते हुए बीस ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 176 रन का कोर का लक्ष्य सीडब्ल्यूएम कंप्लेक्स के समक्ष रखा।
वैगन इलेवन की तरफ से कप्तान ललित व धर्मेंद्र ने 37-37 रन, अमित ने 27 एवं अजय ने 20 रन बनाए। सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स की पूरी टीम 16 ओवर में 82 रन ही बना पाई। सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स की तरफ से अरुण ने 15, मयंक ने 17 रन बनाए। वैगन इलेवन के धर्मवीर ने 4 विकट, ललित ने 2 विकट आशीष ने 2 विकट एवं 1 विकेट जॉनी ने चटकाए।
विज्ञापन
इस तरह से वैगन इलेवन ने एक तरफा मैच में सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स को 94 रन से हराया। मैच की एंपायरिंग साहिल शर्मा और जोंटी ने की। वहीं रविवार को पहला मैच कैरिज इलेवन व प्रोडक्शन इलेवन के बीच सुबह 9:30 बजे से खेला जाएगा। दूसरा मैच सीडब्ल्यूएम कांप्लेक्स और इलेक्ट्रिक इलेवन के बीच होगा।